Karan Johar और Salman Khan पर क्यों भड़के केआरके? बोले- 'तुम लोगों की यही औकात है'

कुछ समय पहले जब केआरके जो कि कथित फिल्म क्रिटिक है उनका विवाद सुपरस्टार सलमान खान से सामने आया था। आरोप था कि केआरके के फिल्म क्रिटिक के नाम पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। हालांकि इस पूरे मामले के बाद केआरके को चेतावनी मिली थी कि वो सलमान खान की फिल्म का रिव्यू नहीं करेंगे। लेकिन अब केआरके एक बार फिर से सामने आए हैं और उन्होनो सलमान खान पर आरोप लगाया है कि,
वो अपने ब्रांड बीइंग ह्यूमन के द्वारा लोगों को धोखा दे रहे हैं। खबरें आ रही हैं कि केआरके पर करण जौहर अब कानूनी कार्यवाही करने के लिए तैयार है और काफी जल्दी फिल्ममेकर उनको अदालत तक घसीट सकते हैं।
इसी को लेकर चर्चा है और केआरके ने खुद इस बात का खुलासा किया है। इसके अलावा केआरके ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होने करण जौहर और सलमान खान को लेकर काफी बुरा भला कहा है।

केआरके ने लिखा
केआरके ने लिखा, जब मैं स्वयंभू आलोचक हूं और मेरी कोई कीमत नहीं है तो आप मुझे अपनी फिल्म की समीक्षा करने से रोकने के लिए अदालत क्यों जाते हैं।

आगे क्या लिखा?
सलमान खान और वाशु भगनानी पहले ही कोर्ट जा चुके हैं और मुझे रोक लो। अब मेरे सूत्रों के मुताबिक करण जौहर कोर्ट जाना चाहते हैं। जाओ, ये ही औकात है तुम लोगों की।"

लगातार इसपर रिएक्ट कर रहे हैं
जैसे ही उनका ये पोस्ट सामने आया लोग लगातार इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। केआरके लगातार सलमान खान को लेकर टिप्पणी करते हैं और नाम ना लेते हुए कई तरह के शब्दों के साथ उनका संबोधन करते हैं।

दादा जी या बुढ़ऊ कहकर भी संबोधित करते हैं
सलमान खान को वो दादा जी या बुढ़ऊ कहकर भी संबोधित करते हैं। हालांकि केआरके ने जो आरोप लगाया है इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी करण जौहर की तरफ से नहीं आई है।

आने वाले प्रोजेक्ट्स
आने वाले समय में इसकी सच्चाई पता चलेगी। बता दें कि सलमान खान और करण जौहर अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications