..................... KRK slams Karan Johar after performance of Selfie, also talks about Sushant Singh Rajput. 'सुशांत की बद्दुआ लग गई...' करण जौहर पर भड़के KRK, 'सेल्फी' फ्लॉप होने पर ट्वीट कर कहा कुछ ऐसा...। - Hindi Filmibeat

'सुशांत की बद्दुआ लग गई...' करण जौहर पर भड़के KRK, 'सेल्फी' फ्लॉप होने पर ट्वीट कर कहा कुछ ऐसा...

karan krk

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है। फिल्म अब तक अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई है। इस फिल्म को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन, पृथ्वीराज प्रोडक्शन और केप ऑफ गुड फिल्म ने प्रोड्यूस किया है। लेकिन, फिलहाल फिल्म के फ्लॉप होने के बाद करण जौहर बुरी तरह लोगों के निशाने पर आ गए हैं। कंगना रनौत के बाद केआरके ने भी करण जौहर को आड़े हाथों लिया है।

केआरके ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि, सुशांत सिंह राजपूत को सबसे पहले परेशान करना करण जौहर ने ही शुरू किया था। करण जौहर ने 'ड्राइव' को सीधे ओटीटी पर लेकर आए थे जिससे सुशांत बिल्कुल खुश नहीं थे और उनके निधन के बाद करण जौहर की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं।

केआरके ने आगे कहा- 'जुग जुग जियो', 'गहराइयां', 'गोविंदा नाम मेरा' और 'ब्रह्मास्त्र' के फ्लॉप होने के बाद करण जौहर को उम्मीद थी कि, 'सेल्फी' अच्छा प्रदर्शन करे9गी लेकिन फिल्म का हाल सभी लोग देख रहे हैं। साथ ही उन्होंने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा नाम आज के समय में कौन रखता है और रणवीर की भी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं।

इस वीडियो को ट्वीट करते हुए केआरके ने लिखा है- 'क्या करण जौहर को सुशांत सिंह राजपूत की बद्दुआ लग गई है? क्यों करण हो गया बरबाद?' केआरके के इस ट्वीट पर कई लोग कॉमेंट कर रहे हैं। कई लोग करण जौहर के समर्थन में नजर आ रहे हैं तो कई लोग केआरके को गलत ठहरा रहे हैं।

बता दें कि, इससे पहले कंगना रनौत ने भी करण जौहर पर जमकर निशाना साधा था। कंगना रनौत ने करण जौहर पर कहा था- करण जौहर की फिल्म सेल्फी पहले दिन मुश्किल से 10 लाख रुपए कमा पाई। कोई मीडिया पर्सन इस बारे में बात करता नहीं दिखा। उन्हें बुली करना या मजाक उड़ाना तो भूल जाइए वो जिस तरह मुझे परेशान करते थे...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X