..................... KRK slams Kangana Ranaut as she speaks on Raj Kundra case says Bollywood is Gutter! राज कुंद्रा केस पर कंगना रनौत ने बॉलीवुड को कहा गटर! - Hindi Filmibeat

राज कुंद्रा केस पर कंगना रनौत ने बॉलीवुड को कहा गटर, केआरके ने पूछा तुम यहां क्या कर रही हो?

सभी को पता है कि कंगना रनौत इंडस्ट्री के कुछ सितारों और फिल्ममेकर्स से काफी ज्यादा खुन्नस रखती हैँ। कई मौकों पर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर वो सभी क्लास लगा देतीं हैं। यही कारण है कि हाल ही में उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। लेकिन इस समय कुछ ऐसा हुआ है कि वो फिर से चर्चा में हैं और इस बार उन्होने फिल्म इंडस्ट्री को गटर कह दिया है। हालांकि उनके इस कमेंट पर केआरके ने उनको जवाब दिया है।

इसकी शुरुआत तब हुई थी जब राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी के आरोप में पकड़े गए। राज कुंद्रा को निशाने पर लेते हुए कंगना रनौत ने लिखा था कि.. "यही कारण है कि मैं इंडस्ट्री को गटर कहती हूं। हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती।

kangana ranaut, krk, raj kundra, कंगना रनौत, कमाल आर खान, राज कुंद्रा

मेरे प्रोडक्शन में बन रही आने वाली फिल्म टीकू वेड्स शेरू के जरिए बुलीवुड को बेनकाब करने जा रही हूं।" इसी कमेंट को लेकर केआरके ने जवाब दिया है। केआरके ने लिखा कि..

"मुझे इस बात से कोई दिक्कत नहीं है कि कंगना रनौत गटर कहकर बॉलीवुड को बुलाती हैं। लेकिन मेरा सवाल सिर्फ ये है कि वो इस गटर में क्या कर रहीं हैं?

मनाली ज्यादा खूबसूरत है इसलिए उनको गटर छोड़कर वहीं रहना चाहिए। आखिर किस मजबूर के चलते कंगना रनौत इस गटर में हैं?" केआरके ने इस तरह से कंगना रनौत पर निशाना साधा है। बता दें कि दोनों ही अपने बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X