सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली का VIDEO- वो कहता था 'मैं तुमको मारता हूं, क्योंकि मैं प्यार करता हूं'
बॅालीवुड एक्ट्रेस सोमी अली पिछले कुछ समय से सलमान खान के साथ सालों पहले टूटे हुए अपने रिश्ते पर बात कर चुकी हैं। वहीं एक बार फिर से सोमी अली का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जहां पर सोमी अली ने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते का सच बताया है। हालांकि यह वीडियो फिर से ताजा करने के पीछे नाम है कमाल आर खान का।
कमाल आर खान यानी कि केआरके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर की है। इस वीडियो में सोमी अली यह कहते हुए दिखाई दे रही हैं कि जिसके लिए वह अपना घर छोड़कर भारत आयी थीं, उसी ने उनके साथ मारपीट की थी। इस वीडियो में सलमान खान का नाम नहीं लिया गया है।

लेकिन सोमी अली कई दफा यह कह चुकी हैं कि सलमान खान के साथ उनका रिश्ता गहरा रहा है जो कि एक खराब जगह पर आकर खत्मFm हुआ है। कमाल आर खान ने इस वीडियो को शेयर कर पूछा है कि सोमी अली यहां पर किसकी बात कर रही हैं? किसने उन्हें मारा है,क्या कोई बता सकता है।

सोमी अली ने लगाया गंभीर आरोप
इस वीडियो में सोमी अली यह कह रही हैं कि मैं बाॅलीवुड एक्ट्रेस थी। मैं एक बहुत बड़े स्टार को डेट कर रही थी। वह भारत में ब्रैड पिट जैसी हस्ती रखता है। मैं 16 साल की उम्र में उसे खोजने और शादी करने के लिए भारत चली गई। सोमी अली आगे कहती हैं कि मुझे उन पर वैसा ही क्रश था जैसे केटी होम्स को टाॅम क्रूज पर। मैं उनके लिए भारत चली गई। मैंने उनसे मुलाकात की।

मैं तुमको मारता हूं, क्योंकि मैं तुमसे प्यार करता हूं
सोमी ने कहा किडेटिंग भी करने लगी। लेकिन वो रिश्ता टॉर्चरदेने वाला था। यह प्रताड़ना मौखिक थी। शारीरिक भी। सोमी अली ने कहा कि मैं इसी सोच के साथ बड़ी हुई थी कि यह सामान्य है। 16 साल की उम्र में मेरी मां के साथ भी ऐसा हुआ था। इस वीडियो में सोमी अली ने आगे कहा कि वह शख्स मुझसे कहता था कि मैं जाकर पड़ोसी को क्यों नहीं मारता? मैं तुमको मारता हूं, क्योंकि मैं तुमसे प्यार करता हूं। तुम्हारी केयर करता हूं। मैं इस वजह से ऐसा करता हूं क्योंकि मैं चाहता हूं कि तुम यह काम करो और यह काम मत करो।

मैं तब बच्ची थी- सोमी अली
वह आगे बताती हैं कि मैं बच्ची थी। मुझे तब ऐसा लगता था कि वह सही कर रहा है। इसकी वजह यह भी है कि मेरी परवरिश ही ऐसे हुई थी। गौरतलब है कि एक इंटरव्यू में इससे पहले सोमी अली ने बताया था कि मैंसलमान से शादी करना चाहती थीं। लेकिन हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या राय के आने से सोमी और सलमान का ब्रेकअप हो गया।

सलमान खान के लिया था भारत आने का फैसला
सोमी अली ने यह भी बताया था कि 16 साल की उम्र में उन्होंने मैंने प्यार किया देखी और फिर उन्हें सलमान से प्यार हो गया था। सोमी ने बताया था कि भारत आने का मकसद उनका यह था कि उन्हें सलमान खान से शादी करना था।


Click it and Unblock the Notifications











