जेल से आते ही रिया चक्रवर्ती के साथ ये निर्माता करेगा फिल्म- केआरके बोले 'सलमान ने कहा होगा'
केआरके को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर किसी ना किसी मुद्दे को लेकर ट्वीट करते रहते हैं। इस समय भी उनका एक ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो कि रिया चक्रवर्ती को लेकर है। बता दें कि केआरके ने इस ट्वीट में एक ऐसा खुलासा किया है जिससे लोग चौंक गए हैं और उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब ऐसा होगा। केआरके का कहना है कि फिल्म निर्माता निखिल द्विवेदी.. रिया चक्रवर्ती के साथ एक फिल्म बनाने वाले हैं।

केआरके ने ट्वीट किया है कि.. 'दबंग 3 के निर्माता और सलमान खान के दोस्त निखिल द्विवेदी ने बताया है कि वो रिया चक्रवर्ती के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। जैसे ही वो जेल से छूटकर आती हैं वो फिल्म पर काम करेंगे। ये किसने कहलवाया होगा? पक्का सलमान खान ने.. मतलब वो अभी भी पब्लिक की ताकत को समझता है। डियर.. इंतजार करो और देखो।' केआरके के इस ट्वीट ने सामने आते ही धमाका कर दिया है और सलमान खान के फैंस उनको काफी ट्रोल कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











