"प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का हो जाएगा तलाक, करीना कपूर के बच्चे इंडस्ट्री के फ्लॉप एक्टर होंगे"

कमाल आर खान यानी केआरके आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। सलमान खान और आमिर खान पर दिए विवादित बयान के बाद केआरके ने अब प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास के रिलेशनशिप को लेकर अजीबोग़रीब बयान दिया है। इतना ही नहीं केआके ने यह भी भविष्यवाणी की है कि सैफ़ अली खान और करीना कपूर खान के बच्चे इंडस्ट्री के फ्लॉप एक्टर होंगे।

केआरके ने अपने ट्वीटर हैंडल पर कई भविष्यवाणी हैं। उनकी पहली भविष्यवाणी यह थी कि करीना कपूर खान और सेफ़ अली खान के दोनों बच्चे सफल अभिनेता नहीं बन पाएंगे। उनका कहना था कि इन दोनों बच्चों को इनके ग़लत नाम के चलते इंडस्ट्री में सफलता नहीं मिल पाएगी। इसके साथ ही कमाल आर खान ने यह भी द्वारा किया कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। लेकिन तब तक सोनिया गांधी का निधन हो जाएँगा।

KRK Predictions

विवादों में रहने के कमाल आर खान यहीं नहीं रुके और उन्हें अपने अगले ट्वीट में यह भविष्यवाणी कर दी कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अगले दस सालों के अंदर डिवोर्स (तलाक़) ले लेंगे। केआरके के इस तरह के ट्वीटर पर कई यूज़र्स ने उन्हें करारा जवाब भी दिया है।

ट्रोल होने के बाद केआके ने एक और ट्वीट किया। जिसमें वह लिखते हैं, कुछ लोग इडियट्स हैं। उन्हें लगता है कि किसी के बारे में भविष्यवाणई करना गलत है। जो होना है वो तो होकर रहेगा। मेरे कहने से न होगा न ही रुकेगा। मैं तो सिर्फ भविष्यवाणी करता हूं अपने हिसाब से।

केआरके को यूजर्स ने किया ट्रोल

केआरके को यूजर्स ने किया ट्रोल

ट्विटर पर एक यूज़र्स ने लिखा कि पांचवीं भविष्यवाणी ये है कि जिस दिन तू भारत आएगा, तेरे (को) बहुत जूते और थपड़ पड़ेंगे और तू मीडिया के सामने सलमान खान से माफ़ी माँगेगा।

 केआरके की आलोचना हुई

केआरके की आलोचना हुई

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के रिलेशनशिप पर भविष्यवाणी वाले ट्वीट पर एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि तुम अगले तीस सालों में मर जाओगे। ट्वीटर पर यूज़र्स केआरके को इस तरहें ट्वीट के लिए जमकर आलोचनाएं कर रहे हैं।

तुम्हें अधिकार नहीं है

तुम्हें अधिकार नहीं है

ऐसे ही एक यूज़र्स ने लिखा कि आपको सीखना चाहिए की कैसे सीमाओं में रहा जाता है। तुम कुछ भी करों लेकिन किसी के पर्सनल लाइफ़ में ऐसे कमेंट करने का तुम्हें अधिकार नहीं है।

सलमान खान ने किया केस

सलमान खान ने किया केस

हाल में ही केआरके ने सलमान खान की फिल्म राधे को लेकर कमेंट किया जिसे लेकर सलमान खान की टीम ने उन्हें आड़े हाथ लिया। केआरके पर मानहानि का केस भी दर्ज करवाया गया।

प्वाइंट्स में पढ़िए केआरके की 6 भविष्यवाणी

1. कंगना रनौत की नहीं होगी कभी शादी

2. करीना और सैफ के दोनों बच्चे इंडस्ट्री में कभी सफल नहीं होंगे।

3. राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे लेकिन सोनिया गांधी के निधन के बाद।

4. दस सालों के भीतर निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का तलाक हो जाएगा।

5. यह एक्टर बहुत बड़ा अभिनेता बनेगा लेकिन अपने पिता के निधन के बाद (इस ट्वीट में केआरके ने किसी का नाम नहीं लिखा)

6. साल 2024 चुनावों से पहले हिंदू मुस्लिम बवाल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X