..................... KRK says Panauti to Emraan Hashmi, claiming that his scenes are cut from Tiger 3. केआरके ने इस एक्टर को कहा पनौती, 'टाइगर 3' से सीन्स काटे जाने का किया दावा!। - Hindi Filmibeat

केआरके ने इस एक्टर को कहा पनौती, 'टाइगर 3' से सीन्स काटे जाने का किया दावा!

krk

अक्षय कुमार की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'सेल्फी' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई लेकिन, इमरान हाशमी की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। लेकिन, अब खुद को क्रिटिक्स कहने वाले कमाल राशिद खान ने एक्टर से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। 'सेल्फी' के बुरे प्रदर्शन के बाद उन्होंने इमरान हाशमी पर निशाना साधा है। केआरके ने इमरान हाशमी के बारे में ट्वीट किया है।

दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने इमरान हाशमी की पिछली फ्लॉप फिल्मों का जिक्र करते हुए केआरके को टैग किया था। वहीं, केआरके ने इस ट्वीट के रिप्लाई में लिखा- 'हां, ये सभी फिल्में इमरान हाशमी की पनौती की वजह से डिजास्टर हुई और इमरान पनौती से अपनी फिल्म को बचाने के लिए आदी चोपड़ा टाइगर 3 से उनके मैक्सिमम सीन्स को काटने जा रहे हैं।'

इससे पहले भी केआरके ने अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' की तुलना 'शहजादा' से की थी। उन्होंने ट्वीट कर कार्तिक आर्यन और अक्षय कुमार की फिल्म की तुलना की थी। केआरके ने ट्वीट कर कहा था- 'अक्षय-इमरान की फिल्म सेल्फी 12 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन करेगी। वहीं कार्तिक की फिल्म 'शहजादा' का लाइफटाइम कलेक्शन 35 करोड़ रहेगा जो सेल्फी से 3 गुणा ज्यादा है। और यह केवल कार्तिक आर्यन की वजह से है! अगर शहजादा अच्छी फिल्म होती तो लाइफटाइम 200 करोड़ करती।'

बता दें कि, 'सेल्फी' का प्रदर्शन काफी बुरा रहा है। फिल्म की ओपनिंग कुछ खास अच्छी नहीं रही है। 150 करोड़ में बनी फिल्म अब तक महज 12.70 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है जो बेहद निराशाजनक है। कलेक्शन देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म अपनी आधी लागत भी नहीं वसूल पाएगी।

इमरान हाशमी की बात करें तो उनकी पिछली फिल्में 'चेहरे' और 'मुंबई सागा' को भी दर्शकों ने ठंडा रिस्पॉन्स दिया। वहीं, सेल्फी से पहले अक्षय कुमार की पृथ्वीराज, रामसेतु, बच्चन पांडे, रक्षाबंधन भी फ्लॉप हो चुकी है। हाल में दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने माना कि, उनकी गलतियों की वजह से फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि, यह एक अलार्म की तरह है कि, अब दर्शक बदल चुके हैं और उन्हें भी खुद को ढालना होगा।

Read more about: krk bollywood tiger 3 salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X