कंगना रनौत पर केआरके ने साधा निशाना, इंदिरा गांधी पर बन रही फिल्म को कहा 12वीं फ्लॉप!
काफी समय से खुद को फिल्म का क्रिटिक कहने वाले शख्स केआरके यानि कमाल आर खान विवादों में हैं और सलमान खान ने उनपर मानहानि का केस किया हुआ है। उनके बयान अक्सर सामने आते हैं जो कि विवादों से पूरी तरह भरे हुए होते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी भाषा को लेकर ट्रोल किया जाता है। सलमान खान की फिल्म राधे का निगेटिव रिव्यू करते हुए उन्होने काफी गलत आरोप लगाए थे और भाषा की मर्यादा नहीं रखी थी।
लेकिन इस समय उन्होने कंगना रनौत से पंगा लिया है और उनका आने वाली फिल्म को लेकर एक पोस्ट किया है। दरअसल कंगना रनौत इस समय इमरजेंसी पर बना रही हैं जिसमें वो इंदिरा गांधी बनने वाली हैं।

इसको लेकर ही कमाल आर खान ने निशाना साधा है। उनका कहना है कि ये कंगना रनौत की 12वीं फ्लॉप साबित होगी। केआरके ने लिखा.. 'निर्देशक मधुर भंडारकर ने इंदिरा गांधी और इमरजेंसी पर इंदु सरकार फिल्म बनाई इसको कुत्ता भी देखने नहीं गया।
अब दीदी कंगना रनौत इसी विषय पर फिल्म बना रही हैं। यानी वह लगातार 12वीं फ्लॉप फिल्म करना चाहती हैं। पिछली 11 फिल्में उनकी फ्लॉप हैं।' केआरके का ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
अब कंगना रनौत तो ट्विटर पर हैं नहीं इसलिए उनका जवाब अभी तक नहीं है। कुछ समय पहले ट्विटर ने उनके अकाउंट को सस्पेंड कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications