केआरके ने शाहरुख खान को बोला 'फकीर', आर्यन खान की परवरिश पर उठाया सवाल!

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी काफी चर्चा में है और इस वक्त उनको लेकर कई लोग अपनी अपनी तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैँ। ऐसे में खुद फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल आर खान यानि केआरके भला कैसे पीछे रह सकते थे। उनका एक ट्वीट इस मामले सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। केआरके ने शाहरुख खान को इस मामले में टारगेट किया है और उनको फकीर (भिखारी) तक कह डाला है।

शाहरुख खान के लिए केआरके के इस पोस्ट पर शाहरुख खान के फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। केआरके ने लिखा था.. 'अगर आप अरबपति हैं और इसके बाद भी आपके बच्चे ड्रग्स लेते हैं, तो मेरी नजर में आप फकीर हैं।

krk, aryan khan, shahrukh khan, केआरके, आर्यन खान, शाहरुख खान

क्योंकि आपने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ बड़ा नहीं किया है।' केआरके का ये पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है। गौरतलब है कि केआरके अक्सर किसी ना किसी तरह से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं।

आर्यन खान के इस केस बाद शाहरुख खान को सोशल मीडिया पर लगातार टारगेट किया जा रहा है। बता दें कि आर्यन खान क्रूज पर पार्टी कर रहे थे और इस दौरान एनसीबी ने वहां छापेमारी की थी।

बताया जा रहा है कि आर्यन खान को रंगे हाथों पकड़ा गया है। हालांकि क्रूज पर उस वक्त सैकड़ो लोग मौजूद थे लेकिन आर्यन खान समेत करीब 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि शाहरुख खान लगातार कोशिश कर रहे हैं किस तरह से आर्यन घर आ सके। खबर है कि उन्होने अपनी शूटिंग कैंसिल कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X