'एनसीबी के सामने पेश ना होकर अनन्या पांडे ने अच्छा किया'- केआरके के पोस्ट से हिल गया ट्विटर!
कुछ समय से लगातार इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को लेकर मामला चल रहा है और लगातार जेल में हैँ। आर्यन खान ड्रग्स मामले में आज अनन्या पांडे एनसीबी के सामने पेश नहीं हुईं। इसके बाद लगातार उनको लेकर कई तरह की बातें सामने आ रहीं हैं और लोग अपना अपना वर्जन रख रहे हैं। लेकिन कमाल आर खान यानि केआरके का एक पोस्ट सामने आया है,
जिसमें उन्होने अनन्या पांडे के इस कदम को बिल्कुल सही बताया है। उनका कहना है कि अनन्या ने पूछताछ में ना जाने का फैसला लेकर 100 फिसदी सही किया है।

बता दें कि केआरके को लेकर मशहूर है कि वो किसी ना किसी तरह से लोगों को लेकर ट्वीट करते हैं और अपना समर्थन या विरोध हर मामले में दर्ज कराते हैं। अनन्या पांडे मामले में उनका कहना है कि ..

केआरके का ट्वीट
एनसीबी उनके साथ बिल्कुल सही नहीं कर रही है। केआरके ने इसको लेकर अनन्या पांडे के लिए लिखा है.. ''एनसीबी ऑफिस में आज अनन्या को जाना था लेकिन वो नहीं पहुंची हैं इसके लिए मै ये कहना चाहूंगी कि उन्होंने 100 प्रतिशत सही कदम उठाया है। अगर वो आज पेश होतीं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता। उन्हें तब तक के लिए अंडरग्राउंड हो जाना चाहिए, जब तक आर्यन खान को जमानत न मिल जाए।''

तेजी से वायरल
केआरके का ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर कमेंट कर रहे हैं। अनन्या पांडे आर्यन खान की दोस्त हैं और उनके व्हाट्सएप चैट से एनसीबी को ड्रग्स के बारे में बात करने की जानकारी मिली है।

क्रूज पार्टी
हालांकि लगातार इस मामले में भी जांच जारी है। बात करें आर्यन खान की तो उनको एनसीबी ने क्रूज पार्टी के दौरान गिरफ्तार किया था और उनका कहना था कि आर्यन खान के पास ड्रग्स मिली है।

बड़े ड्रग्स पैडलर्स के संपर्क में है
इसके अलावा एनसीबी का आरोप है कि वो कई बड़े ड्रग्स पैडलर्स के संपर्क में है। शाहरुख खान और उनके करीबी लगातार इस कोशिश में लगे हैं कि किसी तरह से आर्यन खान को जमानत पर बाहर ला सकें।

फिल्म की शूटिंग तक बंद
शाहरुख खान ने इस दौरान अपनी फिल्म की शूटिंग तक बंद कर दी है और लगातार अपने आपको इसी में बिजी रखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications