सलमान खान संग विवाद के बीच KRK ने लिया गोविंदा का नाम, कहा- 'भाई सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया'
कमाल खान यानी KRK इन दिनों सलमान खान से पंगा लेने को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच केआरके ने गोविंदा का नाम भी लिया है। केआरके ने दावा किया है कि उन्हें गोविंदा का सपोर्ट मिला है। इसके लिए उन्होंने एक्टर गोविंदा को शुक्रिया कहा।
याद दिलवा दें कि कुछ समय पहले अपने विवादित बोल के चलते चर्चा में रहने वाले केआरके गोविंदा को मेंटली डिस्टर्ब बता चुके हैं और अनप्रोफेशनल कह चुके हैं। अब केआरके ने गोविंदा को लेकर दावा किया कि उन्हें एक्टर ने सपोर्ट किया है।

केआरके ने ट्विटर पर लिखा, गोविंदा भाई,आपके प्यार और सपोर्ट के लिए थैंक्यू। मैं आपको कभी भी निराश नहीं करूंगा। KRK के इस ट्वीट ने खलबली मचा दी है। केआरके ने ये ट्वीट तब किया जब उन्होंने सलमान खान से पंगा लिया हुआ है। हालांकि केआरके के ट्वीट को लेकर गोविंदा ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
दो साल पहले केआरके ने गोविंदा के लिए रखी थी ये राय
11 मार्च 2019 के केआरके के ट्वीट्स देखें तो उन्होंने गोविंदा को लेकर लिखा कि वह अनप्रोफेशनल एक्टर हैं जिन्होंने कई प्रोड्यूसर को बैंकक्रप्ट कर दिया। आज उनकी भी यही हालत हो चुकी है। आज के समय में बॉलीवुड के लोग भी उनसे बात तक नहीं करना चाहते हैं। जैसी करनी वैसी भरी। भगवान इंसाफ दुनिया में ही कर देता है।


Click it and Unblock the Notifications