KRK ने सलमान खान से फिर लिया पंगा, कहा- 'बॉलीवुड का गुंडा, करियर कर दूंगा खत्म'
कमाल आर खान जिन्हें केआरके नाम से लोग जानते हैं। आजकल वह सलमान खान के साथ पंगा लेने को लेकर चर्चा में हैं। सलमान खान की फिल्म राधे पर बयान देने के बाद सलमान खान ने उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया। दोनों के बीच ये विवाद इतना गरमा गया है कि अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा। केआरके लगातार ट्वीट्स के जरिए निशाना साध रहे हैं।
अब केआरके ने सलमान खान का बिना नाम लिए उनके करियर को बर्बाद करने की धमकी दी और बॉलीवुड का गुंडा बताया। केआरके ने ट्विटर पर लिखा, देखो बॉलीवुड के गुंडे भाई, लड़ने की हिम्मत है तो खुद सामने आकर लड़ो, ये सर्कस सिंगर, स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस को आगे करके उनके पीछे मत छिपो। मैं वादा करता हूं कि तुम्हारा करियर बर्बाद कर दूंगा, और टीवी स्टार बनार दम लूंगा। ये तुम्हारा अंतिम टाइम है।

इस ट्वीट में केआरके ने न तो सलमान खान को टैग किया न ही एक्टर का नाम लिया। अंतिम सलमान खान और आयुष शर्मा की आने वाली फिल्म का टाइटल है। जिसके जरिए उन्होंने इशारो ही इशारो में तंज कसा।
इससे पहले भी केआरके सलमान खान को लेकर कई अजीबोगरीब बयान दे चुके हैं। वह इससे पहले ये भी कह चुके हैं कि, वह काफी लोगों का करियर खत्म कर चुके हैं, कोई भी उनके खिलाफ बोलता नहीं है, लेकिन मैं किसी से डरता नहीं हूं, इसको सड़क पर ले आऊंगा।

कैसे शुरू हुआ विवाद
सलमान खान की फिल्म राधे को लेकर केआरके ने अपने रिव्यू में एक्टर को जमकर भला बुरा कहा। जिसके बाद भाईजान ने केआरके के खिलाफ मानहानि का केस करवाया।

सलमान खान के शो का हिस्सा रह चुके हैं
कमाल आर खान सलमान खान के शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। केआरके ट्विटर पर आए दिन रिव्यू करते हैं।

केआरके के घर चोरी
केआरके ने हाल में ही एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनके घर चोरी हो गई। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज शेयर करते हुए मुंबई पुलिस को टैग भी किया।

KRK घर चोरी
केआरके ने इस चोरी की घटना को सलमान खान के साथ हुए विवाद के साथ जोड़ा और कहा कि कुछ लोग उन्हें डराना चाहते हैं लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











