KRK व सलमान खान विवाद में अपना नाम घसीटे जाने पर भड़के गोविंदा, बताई पूरी सच्चाई

कमाल आर खान यानी केआरके इन दिनों सलमाम खान से पंगा लेने को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले सलमान खान की राधे का नेगिटिव रिव्यू करने को लेकर दबंग खान ने उनपर मानहानि का केस ठोक दिया। जिसके बाद से लगातार केआरके लगातार अटपटे बयान देते दिख रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक ट्वीट के जरिए ये भी कहा था कि उन्हें गोविंदा का सपोर्ट भी मिला है। इस बड़े बयान को लेकर अब एक्टर गोविंदा ने रिएक्शन दिया है।

गोविंदा ने इस विवाद को लेकर कहा कि, हाल ही में मैंने कई मीडिया रिपोर्ट्स केआरके को लेकर पढ़ी। मैं केआरके से कई सालों से टच में नहीं हूं। न ही मीटिंग, न ही फोन कॉल और न ही कोई मैसेज। किसी भी तरह से मेरा उसने कोई संपर्क नहीं हुआ है।

 KRK

गोविंदा ने कहा कि हो सकता है कि वह शख्स (गोविंदा) कोई और हो क्योंकि उन्होंने किसी को भी टैग नहीं किया था। न ही उन्होंने मुझे टैग करते हुए वह बयान दिया था।

गोविंदा ने इस बारे में बात करते हुए ये भी कहा कि उन्हें सलमान खान और केआरके के बीच क्या विवाद है उन्हें पूरी तरह से ये भी नहीं पता है। पता नहीं क्यों केआरके इस विवाद में उनका नाम घसीट रहे हैं।

गोविंदा ने बताया एजेंडा

गोविंदा ने बताया एजेंडा

इतना ही नहीं गोविंदा ने अन्य फिल्म क्रीटिक्स कोमल नाहटा को लेकर भी कहा कि वह नहीं जानते आखिर क्यों उन्होंने भी उनका नाम कार्तिक आर्यन वाले मेटर में खींचा। ये दोनों ही मामले किसी एजेंडा से जुड़े हुए हैं।

सलमान खान ने किया केस

सलमान खान ने किया केस

हाल में ही सलमान खान ने केआरके की टिप्पणी को लेकर मानहानि का केस किया। दरअसल केआरके ने उनकी फिल्म राधे को लेकर नेगेटिव रिव्यू दिया था।

केआरके ने सलमान खान को गुंडा बताया

केआरके ने सलमान खान को गुंडा बताया

इतना ही नहीं केआरके ने केस होने के बाद भी कई बयान सलमान खान को लेकर दिए। देखो बॉलीवुड के गुंडे भाई, लड़ने की हिम्मत है तो खुद सामने आकर लड़ो, ये सर्कस सिंगर, स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस को आगे करके उनके पीछे मत छिपो। मैं वादा करता हूं कि तुम्हारा करियर बर्बाद कर दूंगा, और टीवी स्टार बनार दम लूंगा। ये तुम्हारा अंतिम टाइम है।

शाहरुख खान को बताया बड़ा भाई

शाहरुख खान को बताया बड़ा भाई

हाल में ही केआरके ने फेक न्यूज को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुछ जगह फेक खबरें चलाई जा रही हैं। मैंने कभी भी एसआरके (शाहरुख खान) को लेकर कुछ नहीं कहा है। वह मेरे बड़े भाई जैसे है। मैंने उनके बारे में कभी भला बुरा नहीं कहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X