..................... KRK के बिगड़े बोल, कहा- 'कार्तिक आर्यन के सामने जूनियर आर्टिस्ट लग रहे थे रणबीर कपूर' KRK's spoiled words, said- 'Ranbir Kapoor looks like a junior artist in front of Kartik Aaryan' - Hindi Filmibeat

KRK के बिगड़े बोल, कहा- 'कार्तिक आर्यन के सामने जूनियर आर्टिस्ट लग रहे थे रणबीर कपूर'

kartik aaryan, ranbir kapoor, krk

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है और इस वक्त फिल्म को लेकर काफी चर्चा है। बता दें कि फिल्म की कहानी को लेकर कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि ये कई बार पहले दिखाया जा चुका है। हालांकि केआरके ने कुछ ऐसा कहा है जो कि खबरों का हिस्सा है और जाहिर की रणबीर कपूर के फैंस को ये बात काफी बुरा लगने वाली है।

दरअसल इस फिल्म में अभिनेता कार्तिक आर्यन का एक गेस्ट अपीएरेंस है और केआरके ने इसी को लेकर एक ट्वीट किया है। केआरके के मुताबिक रणबीर कपूर कार्तिक के सामने काफी फीके लगे हैं और उनको देखकर ऐसा लग रहा था कि जूनियर आर्टिस्ट खड़ा है।

केआरके ने लिखा, ''बहुत खूब कार्तिक आर्यन, गेस्ट अपीएरेंस है और भगवान.. रणबीर कपूर कार्तिक के सामने एक जूनियर कलाकार की तरह दिख रहे हैं! वह निश्चित रूप से एक बड़े भविष्य के सुपरस्टार हैं।''

जैसे ही केआरके का ये पोस्ट सामने आया लोग कई तरह की बातें इसको लेकर कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''सर होली वाले दिन, भांग पीकर ट्वीट मत करो।'' जबकि एक ने लिखा, ''पैसे ज्यादा दिए हैं।''

इस तरह के कई कमेंट्स सामने आ रहे हैं और रणबीर कपूर के फैंस केआरके को बुरी तरह से ट्रोल करते हुए खरी खोटी सुना रहे हैं। हालांकि फिल्म किस तरह का बिजनेस करती है ये तो समय ही बताएगा।

Read more about: kartik aaryan ranbir kapoor krk
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X