KRK को बड़ा झटका! पुलिस कस्टडी खत्म होते ही कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, सीधे भेज दिया जेल
Kamaal R Khan judicial custody: एक्टर और खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान (KRK) को ओशिवारा फायरिंग मामले में बड़ा झटका लगा है। अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।

मंगलवार को KRK की पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने केस की गंभीरता को देखते हुए उन्हें जेल भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की सुनवाई की तारीख जल्द तय की जाएगी।
ओशिवारा फायरिंग केस की जांच जारी
ओशिवारा में हुई फायरिंग की घटना की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। पुलिस लगातार सबूत इकट्ठा कर रही है और इस केस से जुड़े लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
CCTV फुटेज और लोगों से पूछताछ
पुलिस के मुताबिक फायरिंग की घटना एक रिहायशी इमारत में हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की।
लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग का दावा
जांच के दौरान पुलिस का कहना है कि पूछताछ में KRK ने स्वीकार किया था कि फायरिंग उनकी लाइसेंसी बंदूक से हुई है। इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था और बांद्रा कोर्ट ने उन्हें 27 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेजा था।
KRK के वकील ने लगाए आरोप
KRK की तरफ से पेश हुए वकील नागेश मिश्रा ने पूरे मामले को गलत बताया है। उनका कहना है कि यह केस झूठा और मनगढ़ंत है और सच्चाई से इसका कोई लेना-देना नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











