कबीर खान ने केआरके को कहा 'अनपढ़' तो आया ऐसा रिएक्शन, '83 बनाकर मेकर्स के पैसे डुबा दिए'
कबीर खान की हालिया रिलीज फिल्म 83 की काफी तारीफें हुई हैं और इस फिल्म को लेकर वो चर्चा में है। लेकिन इसके अलावा सोशल मीडिया पर उनका एक विवाद सामने आया है जो कि एक जुबानी जंग है। दरअसल कमाल आर खान यानि केआरके से उनकी जुबानी जंग जारी है और केआरके ने कबीर खान का फिल्म को बोरिंग तक कह डाला है। दरअसल ये विवाद तब शुरु हुआ था जब केआरके ने फिल्म 83 का रिव्यू किया था।
केआरके ने इस फिल्म के रिव्यू को लेकर कहा था कि ये फिल्म काफी ज्यादा बोरिंग है और कबीर खान ने मेकर्स के 400 करोड़ बर्बाद कर दिए हैं।

इसके बाद कबीर खान ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि ''केआरके अनपढ़ हैं और उनको फिल्मों की समझ नहीं है।'' बस फिर क्या था, केआरके ने सोशल मीडिया पर कबीर खान को खूब भला बुरा कहा है।

ट्वीट में के केआरके ने लिखा
एक ट्वीट में के केआरके ने लिखा.. ''कबीर खान कह रहे हैं कि उन्हें सिनेमाघरों में फिल्म #83 रिलीज करने का कोई मलाल नहीं है। सच में कबीर? भाई। आप यह तय करने वाले कोई नहीं हैं कि फिल्म कहां रिलीज होगी? आप केवल फिल्म के निर्देशक हैं निर्माता या वितरक नहीं। और कल मेरे जवाब का इंतजार करो।''

दूसरा ट्वीट
इसके अलावा एक ट्वीट में केआरके ने लिखा.. ''अनुपमा के इंटरव्यू में कबीर खान ने कहा कि फिल्म #83 ने भारत में ₹100 करोड़ का कारोबार किया है और पूरी दुनिया में ₹200 करोड़ का कारोबार किया है।

बताया झूठा
कबीर तुम बड़े झूठे हो। आपकी फिल्म ने भारत में सिर्फ 74 करोड़ का बिजनेस किया है। निर्माताओं को ₹150 करोड़ का नुकसान हुआ है। कृपया अपना घर बेच दें और उस पैसे को उत्पादकों को लौटा दें।''

कबीर खान एक शानदार निर्देशक हैं
केआरके के ट्वीट्स काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। गौरतलब है कि कबीर खान एक शानदार निर्देशक हैं जिन्होने कई बेहतरीन फिल्में ही हैँ। सलमान खान की बजरंगी भाईजान और एक था टाइगर जैसी फिल्म कबीर खान ने निर्देशित की हैं।

फिल्म को पसंद किया है
कबीर खान इस वक्त अपने आने वाले शानदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। हालिया रिलीज 83 भले ही उतना कलेक्शन ना कर पाई हो जिसकी उम्मीद थी लेकिन फिल्म को काफी प्यार मिला है और क्रिकेट प्रेमियों ने इस फिल्म को पसंद किया है।


Click it and Unblock the Notifications











