अक्षय कुमार की फिल्म Ram Setu को लेकर भविष्यवाणी? बुरी तरह से Flop होगी फिल्म!

सुपरस्टार अक्षय कुमार को लेकर मशहूर है कि वो कई फिल्मों को लेकर एक साथ चर्चा में रहते हैं और इस वक्त फिल्म राम सेतु को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म का दमदार ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ है और लोगों को ये काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि राम सेतु के लिए उनका कहना है कि ये बहुत अच्छी फिल्म है जिसको सभी को देखना चाहिए। हालांकि कमाल आर खान यानि केआरके ने इस फिल्म को लेकर एक ऐसी भविष्यवाणी की है जो कि खबरों का हिस्सा है।
अक्सर अपन चुटीले अंदाज से एक्टर्स और फिल्मों को क्रिटिसाइज करने वाले केआरके का कहना है कि अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु बुरी तरह से पिटेगी। उन्होने एक ट्वीट करते हुए ये बात बोली है।
केआरके ने लिखा, "अक्षय कुमार ने #KapilSharmaShow पर कहा:- अगर मेरा बस चले तो मैं और स्टूडियो के मालिकों के पैसे भी खा जाऊं! और वास्तव में, वह केवल #RamSetu जैसी फिल्में करके ऐसा कर रहे हैं जो ₹350Cr के बजट से बनी है। जबकि वह पहले से जानता था कि यह एक डिजास्टर।"
बता दें कि केआरके अक्षय कुमार के एक पुराने बयान को लेकर ये बात कह रहे थे जो कि उन्होने द कपिल शर्मा शो में मजाकिया अंदाज में बोला था। हालांकि फिल्म कितना कमाती है ये तो वक्त ही बताएगा।
केआरके को लेकर फिलहाल अक्षय कुमार की तरफ से किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











