'आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा वेलेंटाइन पर नहीं क्रिसमस 2022 पर होगी रिलीज' केआरके का प्रीडिक्शन!

महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से थिएटर्स खुल जाएंगे और इस बड़े ऐलान के साथ बॉलीवुड की बैक टू बैक कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान भी हो चुका है। हाल में ही आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट का भी ऐलान हुआ। हालांकि आमिर खान ने अपनी इस घोषणा के साथ हैरान भी किया। दरअसल आमिर खान ने इस बार क्रिसमस के बजाय वेलेंटाइन को फिल्म के लिए चुना।

Recommended Video

Kareena Kapoor Khan और Aamir Khan की Film, 'Laal Singh Chaddha' क्या नहीं होगी Release? | FilmiBeat

इस फैसले को लेकर खुद को क्रिटिक्स और ट्रेड एनालिटिक्स बताने वाले कमाल आर खान यानी KRK ने निशाना साधा। केआरके ने एक नई भविष्यवाणी आमिर खान और उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर की। आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा को लेकर केआरके ने कहा कि ये फिल्म वेलेंटाइन डे पर रिलीज नहीं होगी।

 KRK

केआरके ने ट्वीट किया। कि वह प्रीडिक्ट करते हैं कि आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा इस वैलेंटाइन पर रिलीज नहीं होगी बल्कि क्रिसमस 2022 पर रिलीज होगी।

इससे पहले केआरके ने अक्षय कुमार को लेकर भी प्रीडिक्शन किया कि उनकी फिल्म सूर्यवंशी कितना कमाएगी। केआरके ने ट्विटर पर भविष्यवाणी करते हुए लिखा कि इस दिवाली रिलीज होने वाली सूर्यवंशी 20-25 करोड़ तक का ही बिजनेस करने में सफल हो पाएगी।

शाहरुख खान और पठान पर साधा निशाना

शाहरुख खान और पठान पर साधा निशाना

केआरके ने शाहरुख खान को लेकर भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि अगर शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर बॉयकॉट किया जा रहा है तो मैं बिल्कुल भी आश्चार्यचकित नहीं हूं। मैं तो खुद पहले दिन से कह रहा हूं कि शाहरुख खान को अपनी फिल्म का नाम बदलना चाहिए।

शाहरुख की पठान होगी फ्लॉप

शाहरुख की पठान होगी फ्लॉप

केआरके ने शाहरुख खान की 7 सालों में फ्लॉप होने वाली फिल्मों को लेकर लिखा कि शाहरुख खान की पठान भी फ्लॉप होगी क्योंकि पिछले कई साल से वह फ्लॉप साबित हुए हैं। उनकी हैप्पी न्यू ईयर, दिलवाले, जीरो, फैन, रईस जैसी फिल्में फ्लॉप रही थीं।

कंगना रनौत की थलाईवी को बताया डिस्जाटर

कंगना रनौत की थलाईवी को बताया डिस्जाटर

कंगना रनौत की थलाइवी को लेकर केआरके ने कहा कि थलाइवी फिल्म डिस्जाटर थी। उन्होंने कंगना और उनके पोस्ट को शेयर करते हुए ये ट्वीट किया।

फिल्मों की रिलीज डेट जारी

फिल्मों की रिलीज डेट जारी

लाल सिंह चड्ढा के अलावा बीते दिनों में सूर्यवंशी, 83, शमशेरा, बंटी और बबली, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रामसेतु, हीरोपंती 2, मेडे, सनक, धमाका समेत कई फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा हुई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X