..................... KRK praised Akshay Kumar, said Rakshabandhan will be a blockbuster, Troll! केआरके ने की अक्षय कुमार की तारीफ बोले, ब्लॉकबस्टर होगी रक्षाबंधन - Hindi Filmibeat

केआरके ने की अक्षय कुमार की तारीफ - कहा, ब्लॉकबस्टर होगी रक्षाबंधन, लोग बोले 'कितने पैसे मिले'

सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर चर्चा है और हम बात कर रहे हैं रक्षाबंधन की, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर के रिलीज होने के बाद फैंस समेत साउथ के कुछ सुपरस्टार्स ने भी तारीफ की है। इसके अलावा कुछ ऐसा हुआ है जो कि चर्चा में है और लोग ट्रोल भी कर रहे हैँ। दरअसल केआरके ने इस बार अक्षय कुमार की इस फिल्म के लिए कहा है कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी और अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फिल्म बनेगी।

जी हां, ये बयान चौकाने वाला इसलिए है क्योंकि केआरके अक्सर स्टार्स की बुराई ही करते नजर आते हैं, उन्होने तो बाहुबली जैसी फिल्म को भी डिजास्टर बताया था। केआरके ने रक्षाबंधन को लेकर जैसे ही ये पोस्ट किया लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं।

krk, rakshabandhan, akshay kumar, कमाल आर खान, रक्षाबंधन, अक्षय कुमार

एक यूजर ने लिखा, 'सर, कितना पैसा मिला? एक अन्य ने लिखा, "उन्हें भुगतान मिल गया, हम उनके विचारों में क्यों शामिल हों। उन्होंने भुगतान के आधार पर समीक्षा की। आजकल बहुसंख्यक समीक्षक भी ऐसा ही कर रहे हैं।"

एक यूजर ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि कमाल आमिर खान से नफरत करते हैं, वह अक्की की फिल्म के बारे में अच्छी बात कर रहे हैं क्योंकि दोनों बॉक्स ऑफिस पर टकरा रहे हैं। इसके अलावा की ऐसे ट्वीट्स हैं जो कि चर्चा में चल रहे हैं।

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा के साथ अक्षय कुमार की फिल्म क्लैश कर रही है। अक्षय कुमार के ये फिल्म उनकी बहनों और दहेज पर आधारित है। वर्कफ्रंट पर इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार रामसेतु को लेकर बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X