स्मृति ईरानी की अमेठी हार पर ये क्या बोल गया बॉलीवुड एक्टर, कंगना रनौत ने बर्बाद किया स्मृति का...

KRK On Smriti Irani Amethi Defeat: लोकसभा सीटों के साफ रुझान सामने आ चुके हैं। लोकसभा चुनाव में कई सितारे चुनावी मैदान में उतरे थे, जिसमें कंगना रनौत से लेकर स्मृति ईरानी तक कई सेलेब्स शामिल थे। रुझानों से साफ हो गया है कि कौन सबसे आगे चल रहा है और किसे हार का सामना करना पड़ रहा है। कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव लड़ा था और रुझान के मुताबिक वो जीत रही हैं।
कंगना की जीत और स्मृति ईरानी को कम वोट मिलने पर बॉलीवुड क्रिटिक केआरके ने तंज कसा है। कमाल आर खान चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहे हैं। उन्होंने नतीजे आने से पहले ही पीएम मोदी को जीत की बधाई दे दी थी तो अब कह दिया है कि कंगना ने स्मृति ईरानी का करियर बर्बाद कर दिया है। केआरके का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
केआरके आज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो नतीजों पर पल-पल के अपडेट देख रहे हैं और उसके साथ उन्हें शेयर भी कर रहे हैं। कंगना के जीतने से लेकर राहुल गांधी को बधाई भी दे रहे हैं।
केआरके ने अपने पोस्ट में लिखा- 'बधाई हो मैडम स्मृति ईरानी जी। आप कांग्रेस के एक आम कार्यकर्ता से हार गई हैं। जबकि कंगना रनौत जीत गई है। यानी आज कंगना ने आपका करियर बर्बाद कर दिया है। टाटा! बाय! बाय!' केआरके का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।
केआरके ने अगले पोस्ट में लिखा-'आज 140 करोड़ लोगों ने जोर से कहा है कि राहुल गांधी भारत का भविष्य हैं। राहुल अकेले ही पूरी बीजेपी पार्टी के खिलाफ खड़े हैं। राहुल भाई को बहुत-बहुत बधाई।'
ये पहली बार नहीं है जब केआरके ने किसी मुद्दे पर अपनी राय रखी हो। वो अपने पोस्ट से अक्सर लोगों पर निशाना साधते रहते हैं। जिसकी वजह से कई बार ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications