..................... KRK On Eid Al Adha says he will not give sacrifice of any animal and will celebrate bloodless eid - Hindi Filmibeat

ईद-उल-अजहा पर खून नहीं बहाएगा ये खान, बकरीद पर नहीं देंगे बेजुबान की कुर्बानी, बोले- रक्‍तहीन त्योहार मनाऊंगा

KRK On Eid Al Adha 2024

KRK On Eid Al Adha 2024: 17 जून यानी आज देशभर में 'ईद अल अजहा' या 'बकरीद' का त्योहार मनाया जा रहा है। इस पर्व को कुर्बानी का त्योहार कहा है। हालांकि कई सेलिब्रिटी कुर्बानी के खिलाफ रहते हैं। वहीं अब अपने बयानों और पोस्ट की वजह से हमेशा विवादों में रहने वाले और खुद को क्रिटिक्स कहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने भी 'बकरीद' को लेकर बड़ा बयान दिया है।

केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी पोस्ट से खूब सुर्खियां भी बटोरते हैं। वहीं अब खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले केआरके ने 'ईद अल अजहा' या 'बकरीद' के त्योहार को लेकर ऐसी पोस्ट की है जिसेस कई यूजर्स खफा हो गए हैं। हालांकि कुछ ने उनका सपोर्ट भी किया है। दरअसल केआरके ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि अगर किसी जानवर की जान लेकर ही सवाब मिलेगा, तो फिर मुझे ऐसा सवाब नहीं चाहिए! और वैसे भी जन्नत जहन्नुम का किसको पता!"

इससे पहले केआरके ने एक और पोस्ट में ब्लडलेस ईद उल अजहा मनाने की अपील की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, " मैं "ईद-उल-अजहा" पर किसी जानवर की बलि नहीं देता! आइए रक्तहीन जश्न मनाएं।"

वैसे ये पहली बार नहीं है जब केआरके ने सोशल मीडिया पर विवादित बयान दिया हो। वे एक्सर इंस्टा और ट्वीटर पर अपनी स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसके चलते कई बार वे ट्रोल भी होते हैं लेकिन केआरके को आलोचनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता है। यहां तक कि वे बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान पर निशाना साध चुके हैं। हालांकि उन्होंने शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार की तारीफ भी की है।

बता दें कि केआरके ने कई फिल्मों में भी काम किया लेकिन वे महाफ्लॉप रहे। फिलहाल वे अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं और सोशल मीडिया के जरिए तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते हैं।

Read more about: krk bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X