..................... केआरके ने फिर उड़ाया शाहिद कपूर का मजाक KRK make a joke on Shahid kapoor to shared a video - Hindi Filmibeat

केआरके ने फिर उड़ाया शाहिद कपूर का मजाक, बोले 'नेपो किड है तो ऐसी भी शक्ल चलेगी'

सुपरस्टार शाहिद कपूर ने कुछ समय पहले फिल्म कबीर सिंह से तगड़ा धमाका किया था और फिल्म काफी पसंद की गई थी। इस समय वो फिल्म जर्सी को लेकर बिजी हैं लेकिन उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जी हां इस वीडियो को खुद शाहिद कपूर ने साझा किया था जिसमें वो वीडियो सेल्फी ले रहे हैं और चेहरा काफी क्लोज किया हुआ है। इस वीडियो पर केआरके ने शाहिद कपूर का मजाक बनाया है और एक ट्वीट किया है।

कमाल आर खान वीडियो पोस्ट करते हुए लिखते हैं.. 'अगर आप नेपोटिज्म किड हैं तो फिर ऐसी शक्ल भी चलेगी।' जैसे ही उन्होने ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

krk, shahid kapoor, कमाल आर खान, शाहिद कपूर

शाहिद कपूर के कई फैंस केआरके को जवाब दे रहे हैं। एक ने लिखा है.. 'आप जैसी शक्ल भी चल गई बिना नेपो किड हुए तो ये तो फिर भी आपके सामने सलमान खान है।' एक ने लिखा है कि..

'तुम अपनी जायदाद पड़ोसी को दे दो बेटे को मत देना, नेपोटिज्म की बात करता है।' केआरके इस पोस्ट के बाद काफी ट्रोल हो रहे हैं तो कुछ लोग उनके पक्ष में भी बोल रहे हैं।

कुछ लोग कह रहे हैं कि इनका उड़ता पंजाब का नशा अभी तक नहीं उतरा है। ऐसी फिल्म बनाएगा तो क्या होगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर जर्सी की शूटिंग काफी तेजी से कर रहे हैं और खबर है कि फिल्म काफी दमदार बनाई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X