वरुण धवन इस टाइप के सुपरस्टार्स में से एक हैं जो कुछ दिन बाद गायब, ट्टीट ने मचाया बवाल
वरुण धवन की डांस फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी बीते शुक्रवार यानी कि 24 जनवरी को रिलीज हुई। कंगना रनौत की पंगा के साथ क्लैश के बावजूद स्ट्रीट डांसर कमाई कर रही है लेकिन काफी कम। डांस फिल्म होने के बाद भी मेकर्स को फिल्म से 100 करोड़ से अधिक कमाई की उम्मीद है। पहले वीकेंड पर इसके रिकॅार्ड तोड़ कमाई की उम्मीद की जा रही थी।
हालांकि ऐसा हुआ नहीं। दर्शकों के साथ फिल्म समीक्षकों ने भी स्ट्रीट डांसर को मिली जुली प्रतिक्रिया दी। अब इस पर केआरके ने एक ट्टीट किया है जो कि काफी वायरल हो रहा है। केआरके ने सीधे तौर पर वरुण की गिनती फ्लॅाप कलाकारों में कर दी है।

स्ट्रीट डांसर 3डी में वरुण धवन की एक्टिंग का मजाक बनाते हुए केआरके ने लिखा है कि जब जायेद खान और फरदीन खान आए थे, तब लोगों ने कहा था अगले सुपरस्टार। लोगों ने इमरान खान को भी अगला सुपरस्टार बताया था। इसके बाद जब सोहेल खान और अरबाज खान आये तब लोगों ने उन्हें भी अगला सुपरस्टार बताया था। वरुण भी इसी टाइप के सुपरस्टार्स में से एक हैं।
कुछ दिन के बाद गायब। बहरहाल, बता दें कि कमाई के लिहाज से स्ट्रीट डांसर अभी काफी पीछे है। फिल्म की 4 दिन की कमाई 45 करोड़ के करीब पहुंच पायी है। जिसे 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद की जा रही थी। फिलहाल आपको बता दें कि वरुण अभी तक एक नहीं बल्कि 5 तगड़ी कमाई वाली ब्लॅाकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। ये देखिए उनका रिपोर्ट कार्ड..


Click it and Unblock the Notifications