..................... Pathaan के लास्ट सीन को लेकर केआरके ने उड़ाया सलमान खान का मजाक KRK made fun of Salman Khan for the last scene of Pathaan, said- 'You will not give any hit' - Hindi Filmibeat

Pathaan के लास्ट सीन को लेकर केआरके ने उड़ाया सलमान खान का मजाक, बोला- 'कोई हिट नहीं दे पाओगे'

salman khan, krk

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज होकर धमाका कर रही है और इसको लेकर उनके फैंस काफी खुश हैं। हालांकि कई ऐसे लोग भी हैं जो कि खुन्नस के चलते मेगास्टार को ट्रोल कर रहे हैं और लोगों को बता रहे हैं कि फिल्म हिट नहीं है।

हालांकि सच्चाई ये है कि फिल्म ने अपने तीसरे दिन की 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और लगातार चल रही है। हम बात कर रहे हैं केआरके की जो कि इस वक्त चर्चा में हैं और सलमान खान लेकर हमला बोल रहे हैं।

जी हां, उन्होने सलमान खान का नाम लिए बिना उनपर हमला बोला है और पठान के लास्ट सीन को लेकर बात कही है। केआरके का कहना है कि वो अब हिट नहीं दे पाएंगे।

केआरके ने लिखा है, ''बुढऊ ने पठान के एंड में बॉलीवुड के सभी एक्टर्स का मजाक बनाया था, की कोई हिट फिल्म नहीं दे पाएगा, सिवाए उसके। अरे बुढऊ भय्या आप खुद ही अब जिंदगी मैं कोई हिट फिल्म नहीं दे पाओगे। हम जिसके पीछे लग जाते हैं उसकी लाइफ बना देते हैं। आपकी भी बना दी।''

जैसे ही ये पोस्ट सामने आया वो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और सलमान खान के फैंस उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। एक ने लिखा है, ''कृपया किसी अच्छे मनोचिकित्सक से मिलें और अपना इलाज कराएं।''

जबकि एक ने लिखा, ''अरे भाई इतना कॉंफिडेंस लाते कहां से हो।'' एक ने लिखा है, ''केआरके तुम इन बुढऊ से पिट कर ही मनोगे।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन सलमान खान ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। बता दें कि सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद के मौके पर रिलीज हुई थी और तब से अभी तक फिल्म धमाकेदार बिजनेस कर रही है।

Read more about: salman khan krk
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X