'धुरंधर' की पूरी कहानी लीक? इस खान ने Ranveer Singh की फिल्म को बताया डिजास्टर! ये है कारण..

KRK post on Dhurandhar- रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इस वक्त काफी चर्चा में है लेकिन इसके ऐलान होने के बाद से ही लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। कथित फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान यानि केआरके ने इस फिल्म की बखिया उखेड़ दी है और रिलीज से पहले ही कहानी बताते हुए फिल्म का डिजास्टर होने की भविष्यवाणी कर दी है।
केआरके का कहना है कि फिल्म की कहानी बलूचिस्तान की है और इंडियन एजेंट वहां आतंकियों को मारता है। बाद में पता चलता है कि वो कौन है। केआरके ने इसकी तुलना मिशन इस्तांबुल से करते हुए कहा कि ये भी उसकी ही तरह फ्लॉप होगी।
केआरके ने किया ये ट्वीट
केआरके ने लिखा, ''फिल्म धुरंधर की कहानी! रणवीर सिंह बलूचिस्तान में एक बड़ा योद्धा है! और वो पाकिस्तान में आतंकवादियों को मार रहा है। क्लाइमैक्स में पता चलता है, कि रणवीर रॉ का एजेंट है। अब, क्या कोई मुझे बता सकता है कि इस कहानी से भारतीय जनता का क्या लेना-देना है? जब फिल्म मिशन इस्तांबुल बनी थी, तब मैंने भी यही सवाल पूछा था कि तुर्की की कहानी से भारतीय जनता का क्या लेना-देना है? मैं 200% गारंटी के साथ कह सकता हूँ कि धुरंधर बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी डिजास्टर साबित होगी। क्योंकि इसकी लैंडिंग कॉस्ट 350 करोड़ रुपये है।'' केआरके का ये पोस्ट सामने आते ही चर्चा में आ गया है और लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
धुरंधर के फर्स्ट लुक ने सामने आकर धमाका कर दिया था और ऐसा लग रहा था कि रणवीर सिंह कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ेंगे। उनके अलावा भी फिल्म में कई कमाल के कलाकार नजर आने वाले हैं।
देखने वाली बात होगी कि फिल्म रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती है। आप देखिए केआरके का ये पोस्ट जो कि ट्विटर (एक्स) पर सामने आया है और लोग इसपर बातें कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











