..................... KRK lashes out on Raghav Chadha for big budget wedding gareeb neta ne croro ki shadi kaise ki - Hindi Filmibeat

परिणीति के दूल्हे पर भड़का बॉलीवुड एक्टर, बोला- इतने "गरीब नेता" ने अपनी शादी पर करोडो रुपए कहा से खर्च किए

KRK On Raghav Chadha

KRK On Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने उदयपुर के द लीला पैलेस में सात फेरे लिए हैं। राघव और परिणीति ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जो काफी वायरल हो रही हैं। शादी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

वहीं अब आप नेता की शादी में हुए खर्चे को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। विपक्षी नेता राघव चड्ढा को शादी की बधाई देने के साथ-साथ उनकी शादी के खर्चे को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर और फिल्मक्रिटिक कमाल राशिद खान ने भी राघव चड्ढा के इनकम को लेकर ट्वीट किया है।

कमाल राशिद खान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राघव चड्डा ने चुनाव लड़ते समय कहा था कि उनकी कुल संपत्ति 50 से 70 लाख रुपए की है! इतने गरीब नेता ने अपनी शादी पर करोडो रुपए कहां से खर्च किए हैं!

वहीं सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि अपने चुनावी हलफनामे में 2.44 लाख सालाना आय दिखाने वाले आप नेता राघव चड्ढा ने महाराजा सुइट बुक किया, जिसका किराया प्रति रात 10 लाख रुपये है। हालांकि कुछ लोगों ने कहा कि शादी सिर्फ अकेले राघव चड्ढा की ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की भी है। और परिणीति चोपड़ा करोड़ों की मालकिन हैं, तो वह शादी में इतना खर्च कर सकती हैं।

वहीं अगर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की नेटवर्थ की बात करें तो चुनावी एफिडेविट के मुताबिक उनके पास कुल 50 लाख की संपत्ति है। वहीं आप नेता की चल संपत्ति 37 लाख रुपये है।

अब बात करते हैं परिणीति की संपत्ति के बारे में, तो आपको बता दें कि एक्ट्रेस की कुल संपत्ति 60 करोड़ रुपये है। परिणीति हर फिल्म के लिए 4-6 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा परिणीति के पास ऑडी A-6, जैगुआर XJL, ऑडी Q-5 जैसी लग्जरी कार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X