..................... KRK lases out Hina Khan haircut for cancer treatnment emotional video drama kar rahi hai - Hindi Filmibeat

Video- हिना खान के कैंसर पर भड़का बॉलीवुड एक्टर, बोला- ड्रामा कर रही है.. टकला होना पड़ता है...

KRK On Hina Khan Cancer

KRK On Hina Khan Cancer: एक्ट्रेस हिना खान के कैंसर की खबर ने उनके फैंस को अंदर तक हिला दिया है। एक्ट्रेस अपने ट्रीटमेंट के अप्डेट सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। इसी बीच हिना खान ने कीमौथेरेपी के लिए अपने बाल काटते हुए बेहद भावुक वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किया था। जहां इस वीडियो को देखने के बाद तमाम लोग इमोशनल हो गए तो नहीं बॉलीवुड एक्टर केआरके ने अपना रिएक्शन वीडियो शेयर किया है।

केआरके रिएक्शन तमाम लोगों से एकदम अलग है। दरअसल, केआरके हिना खान के इस वीडियो को देखने के बाद उनपर कैंसर होने का ड्रामा करने का आरोप लगा रहे हैं। केआरके अपने वीडियो में कहते हैं हिना खान ने कैंसर के लिए बाल कटवाए लेकिन वो भी काफी स्टाइल में। इसके साथ ही केआरके ने सोनाली बेंद्रे और मनीषा कोइराला का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हे कैंसर के ट्रीटमेंट के लिए टकला होना पड़ा था।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब केआरके ने किसी सेलिब्रिटी या फिर किसी मुद्दे पर अपनी ऐसी राय रखी हो जिससे लोगों का गुस्सा आए। बल्कि अक्सर ही केआरके के भड़काऊ रिएक्शन भरे वीडियो और पोस्ट वायरल रहते हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हिना ने 28 जून 2024 को ब्रेस्ट कैंसर से जूझने का खुलासा किया था। उन्होंने अफवाहों की पुष्टि करते हुए बताया था कि वो इस बीमारी के तीसरे स्टेज में हैं और इसका सामना करने के लिए तैयार हैं।

Read more about: hina khan krk bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X