KRK ने सलमान खान के खेमे में हाथ डाला, ज़रूर पड़ेगा भारी!

इस बात में तो सच्चाई है कि सोनम कपर की डॉली की डोली बॉक्स ऑफिस पर कोई भी कमाल दिखा पाने में कामयाब नहीं रही है। 100 मिनट की इस फिल्म से लोगों को केवल निराशा हाथ लगी और दर्शकों ने उनकी जमकर आलोचना की। लेकिन हर बात कहने का एक तरीका होता है लेकिन ये बात कमाल आर खान नहीं जानते शायद।

सोनाक्षी सिन्हा से जमकर बातें सुनने के बाद भी कमाल आर खान की अकल ठिकाने नहीं आई है और इस बार उन्होंने सीधा पंगा लिया है सलमान खान के खेमे से। कमाल राशिद खान (केआरके) ने एक बार फिर अपनी जुबान खोली है और इस बार मलाइका अरोड़ा खान और सोनम कपूर पर हमला किया।
केवल इन पांच कारणों से ही देखिए डॉली की डोली

सोनम की हालिया रिलीज फिल्म 'डॉली की डोली' के रिव्यू की एक वीडियो शेयर करते हुए कमाल ने कहा कि ये एक कमजोर फिल्म है और मैं इसे 1 स्टार देता हूं और बिजनेस रेटिंग 1 स्टार देता हूं क्योंकि फिल्म करीब 15-20 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। अगर आप अपना समय और पैसा बर्बाद करना चाहते हैं तो एंजॉय करो।
इन पांच कारणों से मत देखिए डॉली की डोली

इसी वीडियो में केआरके ने इससे पहले भी कई बड़े सितारों पर निशाने साधे हैं।उन्होंने फिल्म में मलाइका के आइटम नंबर की ओर इशारा करते हुए उन्हें बुजूर्ग महिला तक कह डाला है अब ज़ाहिर उनकी वाट लगना तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X