Video- बॉलीवुड के इस खान ले लिया गोविंद-सुनीता से बैर, बोला- तेरा पति फ्लॉप, वीडियो कर दूंगा लीक

KRK Threats Govinda To Leak Video And Calls

KRK Threats Govinda To Leak Video And Calls: कमाल राशिद खान बॉलीवुड इंडस्ट्री में वैसे तो एक अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं लेकिन अक्सर वह अपने बयानों के चलते विवादों में बने रहते हैं। अक्सर कमाल राशिद खान को सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से चर्चा में देखा जाता है और अब हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में वह बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर बात करते हुए नजर आए। कमाल राशिद खान इस वीडियो में कहते हैं कि "गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनको पिछले 3 से 4 साल में कई बार बिग बॉस की तरफ से ऑफर आ चुका है और वह इसको ठुकरा चुकी है।"

कमाल राशिद खान वीडियो में आगे कहते हैं कि "सुनीता का कहना है कि वह किसी छोटे-मोटे एक्टर की पत्नी नहीं है। वह सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी है। जो एक वक्त पर बहुत बड़ा सुपरस्टार था। लेकिन वह कभी थे अब नहीं है। अब फ्लॉप हो चुके हैं। सुनीता आहूजा ने खुद को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान से भी कंपेयर किया।"

वीडियो में आगे उन्होंने कहा कि "सुनीता कहती हैं कि क्या बिग बॉस वाले शाहरुख खान की पत्नी को बुला सकते हैं जो वह मुझे बुला रहे हैं। लेकिन मैडम वह शाहरुख खान की पत्नी है और आप गोविंदा की पत्नी है। आपको शायद समझ नहीं आ रहा कि गोविंदा कौन है। गोविंदा वही है जो बॉलीवुड का सबसे बड़ा फ्लॉप एक्टर है।"

कमाल राशिद खान वीडियो में आगे कहते हैं कि "गोविंदा वही एक्टर है जिसकी कोई कॉल भी नहीं उठाता है और ना ही अपने ऑफिस में घुसने देता है। इसीलिए अगर आप शाहरुख खान की पत्नी से खुद को कंपेयर कर रही है तो आप सिर्फ सपने देख रही हैं और कुछ नहीं है। आपके पति की दो-तीन रिकॉर्डिंग मेरे पास में है अगर आपने मुझे मजबूर किया तो मैं रिलीज कर दूंगा।"

अभिनेता ने आगे वीडियो में कहा कि "मैंने अभी तक उन वीडियो को रिलीज़ नहीं किया क्योंकि मैं आपके पति को बदनाम नहीं करना चाहता। एक वक्त था जब गोविंदा हमारी भी फेवरेट थे। यह सही बात है कि गोविंदा एक वक्त पर बहुत बड़े सुपरस्टार थे। लेकिन आज नहीं है और अभी के वक्त में वह जैसी घटिया हरकत कर रहे हैं वह बिल्कुल भी सही नहीं है।"

कमाल राशिद खान ने आगे यह भी कहा कि "जो लड़कियां बॉलीवुड में स्ट्रगल कर रही है उनको गोविंदा कहते हैं कि मैं तुम्हें स्टार बना दूंगा। लेकिन जो आदमी खुद जीरो स्टार है और जो अपनी बेटी और बेटे को सुपरस्टार नहीं बनवा पाया, वह औरों की बेटियों को सुपरस्टार बनाएगा। इसीलिए सुनीता जी मैं आपसे यही कहूंगा कि आप जीरो स्टार गोविंदा की पत्नी है। आप अपने पति को समझने की वह लड़कियों से मिलना बंद कर दे वरना मैं मजबूरी में उन वीडियो को रिलीज कर दूंगा।"

More from Filmibeat

Read more about: krk kamaal rashid khan govinda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X