Salman Khan: एडवांस टिकट बुकिंग को लेकर केआरके से सलमान की फिल्म पर शुरु की बयानबाजी

Salman Khan: कुछ ऐसे व्यक्ति होते हैं जो कि अपने आपको किसी ना किसी बात या बयान के चलते हमेशा ही सुर्खियों में रखते हैं, उन्ही में से एक हैं केआरके। खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले केआरके हमेशा ही फिल्म इडस्ट्री को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। हाल ही में केआरके ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर अपना बयान दिया, जिसके चलते सोशल मीडिया पर विवाद शुरु हो गया है।
गौरतलब है कि, सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' अपनी अनाउंसमेंट के समय से ही सुर्खियों में बनी हुई है। यह मूवी फाइनली ईद के मौके पर 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर फिल्म क्रिटिक्स यह अंदाजा लगा रहे हैं कि यह सुपरहिट होगी।
लेकिन इस सबके बीच में टिकट बुकिंग को लेकर केआरके उर्फ कमाल राशिद खान ने ट्वीट कर बड़ा दावा किया है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। कमाल राशिद खान ने एक ट्वीट किया है, जिसमें वह फिल्म का अलग नाम लिखकर सलमान खान और मेकर्स पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते नजर आए हैं।
विवादित बयान देने वाले केआरके ने भाईजान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की जगह 'किसी का हाथ किसी की टांग' लिखकर खिंचाई की है।
खुद को सबसे बड़ा फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'KKHKKT के जी डिस्ट्रीब्यूटर सिंगल स्क्रीन थिएटरों को आने वाली फ्लॉप फिल्मों मैदान और गदर 2 को दिखाने के लिए साइन करने के लिए कह रहे हैं, अगर वे इस भोजपुरी फिल्म को प्रदर्शित करना चाहते हैं। इसलिए अब तक यूपी और दिल्ली के 90 फीसदी सिनेमाघर इस फिल्म को दिखाने के लिए राजी नहीं हुए हैं। शानदार!'
आगे केआरके ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है, 'मेरे सूत्रों के मुताबिक, कल KKHKKT के प्रोड्यूसर खुद अपनी इज्जत बचाने के लिए 20 करोड़ रुपये के टिकट खरीदेंगे। लेकिन सच तो यह है कि डूबते हुए सितारों को कोई नहीं बचा सकता। पब्लिक सड़क पर लाकर रहेगी। औकात दिखाकर रहेंगे।'
केआरके के इस ट्वीट के बाद विवाद शुरु हो गया है, सलमान खान फैंस तो केआरके की क्लास लगा रहे हैं और दूसरी तरफ सलमान खान के हैटर केआरके की तारीफ करते हुए उनका सपोर्ट कर रहे हैं।
आपको बता दे कि, सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' एक एक्शन-एंटरटेनर फिल्म है। इसका निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इसमें दबंग खान के साथ-साथ पूजा हेगड़े और वेंकटेश जैसे सितारे हैं। फैंस तो फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












