सलमान खान और मीका सिंह से विवाद के बाद डरे केआरके? ट्विटर अकाउंट कर लिया प्राइवेट!
कमाल आर खान और सलमान खान के बीच जो विवाद चल रहा है वो किसी से छिपा नहीं है। बता दें कि कुछ समय पहले केआरके ने सलमान खान के खिलाफ कई व्यक्तिगत टिप्पीणी की थी और उनके छवि को खराब करना चाहा था। ऐसा आरोप लगाते हुए सलमान खान ने उनपर मानहानि का केस कर दिया था। लेकिन इसके बाद भी केआरके ने सलमान खान के खिलाफ लगातार उल्टे सीधे ट्वीट किए लेकिन सलमान खान की तरफ से एक भी ट्वीट नहीं आया है।
इसके बाद मीका सिंह सलमान खान के सपोर्ट में आए और जमकर खरी खोटी सुनाई थी। बस फिर क्या था.. अब मीका सिंह के खिलाफ भी केआरके ने ट्वीट्स करना शुरु कर दिया।

हालांकि जब मीका सिंह ने इसका जवाब देना शुरु किया तो केआरके ने अपना ट्विटर अकाउंच प्राइवेट कर लिया है। मीका सिंह का कहना था कि रिव्यू कई लोग करते हैं लेकिन फिल्म का रिव्यू करते हैं। केआरके ने सलमान खान पर पर्सनल कमेंट किए हैं।

केआरके को बुरा भला
गौरतलब है कि केआरके के इस रवैये के बाद सलमान खान के फैंस भी काफी ज्यादा गुस्से में हैं और केआरके को बुरा भला कह रहे हैँ।

ट्रेंड हो रहा है
बीते दिन केआरके के लेकर ट्रेंड हो रहा है जिसमें कुत्ते जैसे शब्द का प्रयोग किया गया था। फैंस का कहना है कि केआरके डर गया है और इसीलिए उसने ये अकाउंट प्राइवेट कर लिया है।

मामला कोर्ट में हैं
हालांकि केआरके और सलमान खान का ये मामला कोर्ट में हैं औ इसकी एक बार सुनवाई भी हो चुकी है, अगली तारीफ 7 जून है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इस समय अंतिम, टाइगर 3, किक 2 और कभी ईद कभी दिवाली जैसी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं।

पठान में एक रोल
इसके अलावा वो शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में एक रोल करेंगे जो कि गेस्ट अपीएरेंस होने वाला है।

दमदार बिजनेस किया है
सलमान खान की हालिया रिलीज राधे ने खराब रिव्यू के बाद भी दमदार बिजनेस किया है जो कि शानदार है।


Click it and Unblock the Notifications