'अक्षय कुमार-अजय देवगन स्क्रिप्ट नहीं सुनते...' जानें किसके निशाने पर आए दोनों सुपर स्टार्स

अजय देवगन और अक्षय कुमार पिछले तीन दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। वहीं, इतने साल बीत जाने के बाद भी दर्शक उन्हें देखना पसंद करते हैं और इन स्टार्स की फिल्में हिट भी होती है लेकिन, अब बॉलीवुड के ही एक एक्टर ने दोनों पर निशाना साधा है और कहा है कि उन्हें स्क्रिप्ट की समझ नहीं है।
अजय देवगन और अक्षय कुमार के बारे में ऐसा किसी और ने नहीं बल्कि केआरके ने कहा है। केआरके अक्सर अपने ट्वीट के जरिए बॉलीवुड स्टार्स पर तंज कसते हैं। कई बार वो हल्के फुल्के अंदाज में ताना मारते हैं तो कई बार वो तीखा वार करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। ऐसा ही केआरके ने एक बार फिर किया है और इस बार उन्होंने अक्षय कुमार और अजय देवगन के बारे में बयान दिया है।
केआरके ने ट्वीट करते हुए कहा है- 'अजय और अक्षय को अच्छी-बुरी स्क्रिप्ट के बारे में कुछ नहीं पता है। वो स्क्रिप्ट नहीं सुनते हैं। दोनों मानते हैं कि अधिक से अधिक फिल्में करो तो, 10 में से एक फिल्म तो हिट हो जाए। यही काम वो करियर की शुरुआत से करते नजर आ रहे हैं। ये काम वो आखिर तक करते रहेंगे।'
केआरके का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोग केआरके को इस ट्वीट की वजह से जमकर लताड़ लगा रहे हैं। कई लोगों ने केआरके को ट्रोल कर दोनों के बारे में ज्ञान न देने की बात कही है। हालांकि, केआरके ने अपनी ट्वीट की प्रतिक्रियाओं पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन की 'दृश्यम 2' हाल ही में जबरदस्त हिट साबित हुई है। इसके अलावा अजय देवगन की 'मैदान' और 'भोला' शामिल है। वहीं, रोहित शेट्टी ने हाल ही 'सिंघम 3' और 'गोलमाल 5' का भी ऐलान किया है।
अक्षय कुमार की बात करें तो वो फिलहाल मराठी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौडले सात' में नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षय कुमार ओ माय गॉड 2, गोरखा, बड़े मियां छोटे मियां, सेल्फी में भी नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications