अगर मिशन मंगल पर सच कहा तो मुझे देशद्रोही बताकर पाकिस्तान भेजा जाएगा, शॉकिंग !
मिशन मंगल 15 अगस्त पर रिलीज होकर कमाई के मामले में सफलता से आगे बढ़ रही है। अक्षय कुमार की इस मल्टीस्टारर फिल्म की हर तरफ तारीफ हो रही है। पहले दिन अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा और शरमन जोशी की इस फिल्म मे 29 करोड़ की कमाई कर ली है।
वहीं बॅालीवुड के इस एक्टर ने ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर आप चौंक जायेंगे। हम बात कर रहे हैं कमाल आर खान की। कमाल आर खान बॅालीवुड की हर बड़ी फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया जरूर देते हैं।

अक्सर ऐसा होता है कि उनकी प्रतिक्रिया खबरों का हिस्सा बन जाती है। इस बार मिशन मंगल की सफलता के रास्ते पर उन्होंने अपने बयान से पाकिस्तान को ला खड़ा कर दिया है।
गौरतलब है कि मिशन मंगल के बाद बैक टू बैक कई बिग प्रोजेक्ट हैं जिन पर अक्षय कुमार काम कर रहे हैं। रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी , करीना कपूर खान के साथ गुड न्यूज, बच्चन पांडे और हाउसफुल 4 जैसी फिल्मों से वह जल्द धमाका करते हुए नजर आयेंगे।


Click it and Unblock the Notifications