क्या टलेगी शाहरुख खान की 'पठान' की रिलीज? बदलेगा फिल्म का नाम..इन दावों से सोशल मीडिया पर मची सनसनी

Pathaan

शाहरुख खान के फैंस उनकी फिल्म 'पठान' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान सिल्वर स्क्रीन पर लगभग 4 सालों के बाद वापसी करेंगे। फिल्म भले ही पहले ही गाने 'बेशरम रंग' की रिसीज के साथ बुरी तरह विवादों में घिर गई लेकिन अब फिल्म को लेकर सेल्फ क्रिटिक केआरके ने बड़ा दावा किया है।

केआरके ने कहा है कि मेकर्स ने रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया है। साथ ही फिल्म के टाइटल 'पठान' को भी बदलने पर सोच विचार कर रहे हैं। केआरके ने साथ ही यह भी कहा है कि मेकर्स दीपिका पादुकोण की ऑरेंज बिकिनी सीन को भी फिल्म और गाने से हटा सकते हैं।

केआरके के इन दावों में कितनी सच्चाई है इसकी तो गारंटी कोई नहीं दे सकता लेकिन, शाहरुख खान के फैंस को इन बातों से झटका जरूर लगा है। बता दें कि, इसके पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि, शाहरुख खान दीपिका पादुकोण की ऑरेंज बिकिनी पर किए गए कॉमेंट की वजह से केआरके पर कानूनी कार्रवाई करने का फैसला कर सकते हैं।

वाकई बढ़ेगी रिलीज डेट!

वाकई बढ़ेगी रिलीज डेट!

वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से मेकर्स 'पठान' की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने पर वाकई विचार कर रहे हैं। 'पठान' को लेकर शाहरुख खान या फिल्म के मेकर्स किसी तरह का खतरा नहीं मोल लेना चाहते हैं।

फिलहाल कोई फैसला नहीं

फिलहाल कोई फैसला नहीं

कहा यह भी जा रहा है कि मेकर्स आने वाले कुछ दिनों तक कोरोना के बढ़ रहे मामलों के आंकड़ों पर नजर रखेंगे और उसके बाद ही फैसला करेंगे कि फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसकाई जाएगी या नहीं। बहरहाल, इसे लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है।

फैंस को है इंतजार

फैंस को है इंतजार

फैंस को किंग खान की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 'पठान' के अलावा शाहरुख खान की इस साल 'जवान' और 'डंकी' भी रिलीज होगी। सिल्वर स्क्रीन पर शाहरुख खान को देखने के लिए मूवी लवर्स बेकरार हैं। ऐसे में केआरके के दावों की क्या पोल खुलती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X