KRK Claims: 'ब्रह्मास्त्र' के चलते सुसाइड करना चाहते थे करण जौहर? लिया 300 करोड़ का कर्ज!

karan johar

केआरके अपने ट्वीट्स की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। वो ट्विटर पर ज्यादातर ऐसी बातें लिखते हैं जो सुर्खियों में तब्दील हो जाती है। उन्होंने आज तक बॉलीवुड से जुड़े कई दावे भी किए हैं। हालांकि, इनमें कितनी सच्चाई होती है ये तो कोई नहीं जानता लेकिन हर कोई हैरान जरूर हो जाता है। केआरके ने करण जौहर से जुड़ा कुछ ऐसा ही ट्वीट इस बार किया है जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।

दरअसल, केआरके ने दावा किया था कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की बुरी कमाई की वजह से करण जौहर इस कदर सदमे में चले गए थे कि उन्होंने सुसाइड का ड्रामा तक किया था और बाद में मुकेश अंबानी ने उन्हें 300 करोड़ का कर्ज दिया है। केआरके का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

केआरके ने ट्विटर पर लिखा है- सूत्रों के अनुसार, कुछ समय पहले करण जौहर ने अपने घर पर आत्महत्या का ड्रामा किया क्योंकि उन्हें 'ब्रह्मास्त्र' की वजह से भारी नुकसान हुआ है। इसके बाद मुकेश अंबानी ने उन्हें 300 करोड़ का कर्ज दिया है। अब सवाल यह उठता है कि, करण जौहर ने दुनिया को यह क्यों नहीं बताया कि ब्रह्मास्त्र के बाद वो कंगाल हो चुके हैं।'

'ब्रह्मास्त्र' पर बयान

'ब्रह्मास्त्र' पर बयान

केआरके ने पहले भी 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर कई दावे किए थे। उन्होंने करण जौहर पर फिल्म के गलत कलेक्शन को पेश करने का भी आरोप लगाया था। केआरके ने तब कहा था कि करण जौहर ने फिल्म का गलत कलेक्शन दिखाया है ताकि फिल्म का बज बने और लोग फिल्म देखने के लिए जाएं।

केआरके का दावा

केआरके का दावा

केआरके ने तब भी एक ट्वीट में कहा था कि अगर थियेटर खाली है तो ब्रह्मास्त्र कैसे शानदार कमाई कर रही है क्योंकि इसे देखने के लिए मंगल और बृहस्पति ग्रह से एलियन आ रहे हैं।

कितनी थी कमाई

कितनी थी कमाई

बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' ने वर्ल्ड वाइड 430 करोड़ की कमाई की है। फिल्म के बजट के बारे में अधिक जानकारी मेकर्स द्वारा नहीं दी गई थी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान करण जौहर और अयान मुखर्जी ने कहा था कि फिल्म के पहले पार्ट का बजट नहीं बताया जा सकता है। फिल्म के तीनों पार्ट को मिलाकर बजट रखा गया है।

रणबीर-आलिया की फिल्म

रणबीर-आलिया की फिल्म

इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने मुख्य किरदार निभाया है। दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X