इस प्रोड्यूसर के अफेयर्स से परेशान पत्नी ने छोड़ा घर, तलाक की मांग? केआरके का बड़ा दावा!

कमाल आर खान यानि KRK के नाम से मशहूर फिल्म क्रिटिक अक्सर इस तरह के बयान और पोस्ट को लेकर खबरों का हिस्सा रहते हैं जो कि लोगों को चौकाने के लिए काफी होता है। वो जिस तरह से फिल्म के रिव्यू करते हैं और एक्टर को क्रिटिसाइज करते हैं, उससे कई बार वो विवीदों में घिर जाते हैं। लेकिन इस वक्त उनका एक पोस्ट सामने आया है जो कि उन्होने एक फिल्म प्रोड्यूसर को लेकर किया है।
केआरके ने दावा किया है कि इस फिल्म प्रोड्यूसर के कई सारे अफेयर हैं और इस बात से नाराज होकर उनकी पत्नी घर छोड़कर दूसरी जगह रह रही है। जी हां, अब केआरके इस ट्वीट के जरिए किस प्रोड्यूसर के बारे में बात कर रहे हैं इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हो पाया है।
केआरके ने लिखा, ''ब्रेकिंग:- एक बड़े प्रोड्यूसर की पत्नी अपना घर छोड़कर होटल में ठहरी है। निर्माता पति के कई अफेयर्स और तलाक मांगने के कारण वह नाराज है। मुझे ये अच्छा लगता है।''
हालांकि लोग लगातार कमेंट्स करते हुए केआरके से इस प्रोड्यूसर के नाम का खुलासा करने के लिए बोल रहे हैं। साथ ही कुछ ऐसे यूजर्स भी हैं जो कि लगातार केआरके को ट्रोल कर रहे हैं और उनको लेकर अपशब्द भी बोल रहे हैं। कुछ का कहना है कि वो अक्सर इस तरह की मनगढ़ंत और फर्जी बातें लिखते रहते हैं।
हालांकि केआरके ने किसी भी यूजर के सवाल का कोई जवाब नहीं दिया है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि वो जल्दी ही उस प्रो़ड्यूसर के नाम का खुलासा कर सकते हैं। केआरके कई बार कानूनी विवाद में फंस चुके हैं और इसी कारण वो किसी का भी नाम लेने से बचते दिखाई दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











