..................... krk claimed himself as bigg boss most expensive contestant and said I was charging 2 lacs per day - Hindi Filmibeat

इस एक्टर ने खुद को बताया Bigg Boss का सबसे महंगा कंटेस्टेंट, कहा- 'मैंने मेकर्स से एक दिन के दो लाख रुपए वसूले

Bigg Boss

KRK On Bigg Boss: एक्टर और प्रोड्यूसर और खुद को फिल्म क्रिटिक्स कहने वाले कमाल आर खान ने हाल ही में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि कैसे बिग बॉस के मेकर्स उनके पीछे पड़ गए थे और उन्हें बिग बॉस बुलाकर ही माने।

केआरके ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बिग बॉस को लेकर कई बातें बोली हैं। वो वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि मैंने पिछले वीडियो में कहा था कि जितने भी निकम्मे हैं, नाकारे हैं, जिनके पास कोई काम नहीं है वो बिग बॉस में आते हैं और बहुत सारे लोगों ने कमेंट करके कहा है कि मैं भी तो बिग बॉस में आया था। तो भाई साहब आप बिलकुल ठीक कह रहे हो। मैं भी तभी बिग बॉस में आया था, जब मेरे पास कोई काम नहीं था। मैं भी नाकारा था उस समय।

केआरके ने आगे कहा- 'बस मुझमें और आज बिग बॉस में आने वाले लोगों में फर्क यह है कि बिग बॉस में जाने से पहले मेरी एक फिल्म रिलीज हो गई थी, जो बहुत बड़ी हिट हो गई थी। हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इसके चर्चे हो चुके थे। इस फिल्म के बाद से ही बिग बॉस ने मुझे चेस करना शुरू कर दिया था। उन्होंने मुझसे कहा था कि आप आ जाइए हम आपको 10 हजार रुपए पर वीक देंगे और मैंने बिग बॉस वालों से कहा था कि मैं आपके शो में जरूर जाऊंगा लेकिन मुझे दो लाख रुपए हर दिन का चाहिए। अगर आप दो लाख दोगे तो मैं जाऊंगा नहीं तो मैं बिलकुल भी इंटरेस्टेड नहीं हूं।'

केआरके ने आगे बताया- 'मैंने बिग बॉस वालों से कहा कि इस सीजन को अगर अमिताभ बच्चन होस्ट करेंगे तभी जाऊंगा, नहीं तो बिलकुल नहीं जाऊंगा। शो शुरू होने से चार दिन पहले ही मेरा एग्रीमेंट साइन हुआ था। उस एग्रीमेंट में लिखा हुआ था कि इस सीजन को अमिताभ बच्चन होस्ट करेंगे और मेरी फीस होगी 2 लाख रुपए हर दिन के और यह बात है 2009 की।'

आपको बता दें, केआरके ने हाल ही में हिना खान के कैंसर ट्रीटमेंट को लेकर भी अपना रिएक्शन दिया है। केआरके हिना खान के इस वीडियो को देखने के बाद उनपर कैंसर होने का ड्रामा करने का आरोप लगा रहे हैं। केआरके अपने वीडियो में कहते हैं हिना खान ने कैंसर के लिए बाल कटवाए लेकिन वो भी काफी स्टाइल में। इसके साथ ही केआरके ने सोनाली बेंद्रे और मनीषा कोइराला का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हे कैंसर के ट्रीटमेंट के लिए टकला होना पड़ा था।

Read more about: krk bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X