दिमागी रूप से बीमार हैं गोविंदा? केआरके ने दावा करते हुए कही ये बात, सुबूत भी दिया!

KRK called Govinda is Mentally Ill- गोविंदा अपने दौर के सबसे शानदार अभिनेताओं में से एक थे। साल 1990 के वो दशक जिस वक्त गोविंदा हर फिल्मों में बवाल कर रहे थे और उनके गाने भी लाजवाब होते थे।
गोविंदा ने अपने दौर में दूल्हे राजा, आंखें, राजा बाबू, दीवाना मस्ताना, कुली नंबर 1, हसीना मान जाएगी जैसे कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। लेकिन आपसे कहा जाए कि गोविंदा का मानसिक संतुलन सही नहीं है तो आपका रिएक्शन क्या होगा?
जी हां, इसको लेकर कथिक फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान उर्फ केआरके ने एक दावा किया है और उनका कहना है कि गोविंदा की दीमागी स्थिति सही नहीं है। इसके पीछे उन्होने जो दलील दी है वो काफी हैरान करने वाली है।
केआरके ने लगाया ऐसा आरोप?
गोविंदा को लेकर केआरके का कहना है कि, "जो लोग कहते हैं बॉलीवुड वालों ने गोविंदा का करियर खत्म किया है, ये बिल्कुल गलत है, गोविंदा ने अपना करियर खुद खत्म किया है क्योंकि वह मानसिक रूप से अस्थिर हैं।"
इस वीडियो के दौरान केआरके का कहना था कि फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के दौरान गोविंदा ऐसी हरकतें करते थे जो कि लोगों को हैरान करने के लिए काफी थीं। इस दौरान उनको देखकर लोग डर भी गए थे। गोविंदा अपनी दिवंगत मां से घंटों बातें किया करते थे और इसी के चलते उन्होने अपना करियर खुद बर्बाद कर लिया। अगर वो फिल्म इंडस्ट्री में किसी को दोषी ठहराते हैं तो ये पूरी तरह से गलत है।
गोविंदा की आखिरी फिल्म
गोविंदा इस वक्त किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन रहे हैं और ना ही कोई फिल्म उनको मिल रही है। अभिनेता को आखिरी बार 2019 की कॉमेडी रंगीला राजा में देखा गया था। इस फिल्म से गोविंदा को काफी उम्मीदें थीं लेकिन वो सिर्फ फ्लॉप ही साबित हुई थी। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि गोविंदा केआरके को जवाब देते हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications