'हद से बाहर बात मत करना'- केस होते ही सलीम खान से केआरके ने मांगी मदद, बुरी तरह ट्रोल!
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म राधे हाल ही में रिलीज हुई थी और लगातार इसको लेकर अभी भी चर्चा है। हालांकि इस फिल्म के रिव्यू अच्छे नहीं आए थे लेकिन सलमान खान की फिल्म के रिव्यू का उनकी कमाई पर कोई असर नहीं पड़ता ये सभी जानते हैँ। लेकिन इस समय दौरान कुछ क्रिटिक्स ने सलमान खान की फिल्म को जमकर कोसा है। उनमें से एक हैं कमाल आर खान।
पहले तो केआरके ने सलमान खान की राधे का रिव्यू किया लेकिन इसके बाद वो लगातार व्यक्तिगत टिप्पणी करने लगे। इसके बाद मेगास्टार सलमान खान ने उनपर मानहानि का केस कर दिया है।

केस होते ही केआरके बैकफुट पर हैं और लगातार सलीम खान से सिफारिश कर रहे हैं सलमान खान से कहिए कि केस वापस लें ले। इसके बाद वो उनकी फिल्मों की रिव्यू नहीं करेंगे। इसके बाद सलमान खान के फैंस भी लगातार केआरके को खरी खोटी सुना रहे हैं और लगातार उनको ट्रोल कर रहे हैं।

केआरके ने लिखा
केआरके ने लिखा था कि.. 'सम्मानित सलीम खान साहब, में यहां सलमान खान का करियर तबाह करने के लिए नहीं हूं। मैं बसे मजे के लिए रिव्यू करता हूं।

रिव्यू नहीं करूंगा
अगर आपको लगता है कि मेरे रिव्यू से सलमान खान को कोई फर्क पड़ता है तो मैं रिव्यू नहीं करूंगा।' इसके अलावा एक ट्वीट में केआरके लिखते हैं कि..

अगला ट्वीट
'मेरे द्वारा उनकी फिल्मों में रिव्यू करने से रोकने के लिए केस की कोई जरूरत नहीं है। सलीम सर मैं किसी को दुखी करने के लिए नहीं हूं।

वीडियो भी डिलीट कर दूंगा
मैं कभी उनकी फिल्म का रिव्यू नहीं करूंगा, आप प्लीज केस वापस लेने के लिए कहें। मैं रिव्यू वीडियो भी डिलीट कर दूंगा आप चाहें तो। धन्यवाद सलीम साहब।'

फैंस कर रहे हैं ऐसे ट्रोल
इसके बाद सलमान खान के फैन ने कमेंट किया है कि.. 'आपके रिव्यू से किसी को प्रॉबलम नहीं है लेकिन भाषा काफी गलत है। अपने दिमाग का इलाज कराओ।'

एक ने लिखा है
एक ने लिखा है.. 'आ गया ऊंट पहाड़ के नीचे, तुम जेल जाओगे अब।' एक यूजर ने लिखा है.. 'पहले खुद की मूवी देख और उसका रिव्यू करो, इसके बाद किसी दूसरे का करना।'

औकात से ज्यादा नहीं बोलना चाहिए
एक फैन ने लिखा है.. 'इसको कहते हैं थूककर चाटना, आपको औकात से ज्यादा नहीं बोलना चाहिए था।'


Click it and Unblock the Notifications











