इमारत पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलिंया, गिरफ्तार हुए KRK, फायरिंग का कारण जानकर सन्न रह जाएगा दिमाग
KRK Arrested: कमाल आर खान यानि केआरके जो कि एक अभिनेता है और खुद को फिल्म समीक्षक बताता है इस वक्त काफी मुश्किल में फंस चुका है। खबरें हैं कि इस वक्त वो पुलिस की गिरफ्त में हैं। केआरके पर आरोप है कि उसने 18 जनवरी को अंधेरी के ओशिवारा स्थित एक रिहायशी इमारत पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।

जी हां, केआरके पर चार गोलियां चलाने का आरोप है जिसके बाद वो कानून के चंगुल में फंस गए हैं। इस मामले में सख्ती से पूछताछ करने के लिए पुलिस ने केआरके को गिरफ्तार किया है और इस खबर के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं।
अपने वीडियोज में एक्टर्स की इमेज और उनकी फिल्मों की धज्जियां उड़ाने वाले केआरके के खिलाफ ये गंभीर मामला सामने आया है। केआरके ने गिरफ्तारी के बाद जो कुछ भी पुलिस को बताया है वो काफी हैरान करने वाला है।
क्या बोले केआरके?
पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद केआरके ने फायरिंग का जो कारण बताया वो हैरान करने वाला है। उनका कहना है कि वो अपना बंदूक चेक कर रहे थे और इसकी सफाई कर रहे थे। ओशिवारा पुलिस का कहना है कि केआरके ने एक रिहायशी बिल्डिंग में दो गोलियां अलग-अलग फ्लैट्स में मारी हैं और सफाई देते हुए कहा है कि वो बंदूक की 'फंक्शनैलिटी' चेक कर रहे थे। हालांकि केआरके ने अपना जुर्म कुबूल किया है लेकिन 'फंक्शनैलिटी' करने वाली बात पुलिस को हजम नहीं हो रही है। केआरके ने ये फायरिंग अपना लाइसेंसी बंदूक से की थी जिसको पुलिस ने जब्त कर लिया है।
हवा के कारण चली गईं गोलियां
अक्सर अपनी बातों को लेकर खबरों में रहने वाले केआरके का कहना है कि वो बिल्डिंग में फायरिंग नहीं करना चाहते थे। क्लीनिंग के समय जब उन्होने फायरिंग की तो गोलियां तेज हवा के कारण बिल्डिंग में चलीं गईं। उनकी इस सफाई के बाद लोग हैरान हैं लेकिन पुलिस इस तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस मामले पर पुलिस ने केस दर्ज किया है और केआरके के खिलाफ गैर इरादतन फायरिंग को लेकर एक्शन लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











