Shahrukh Khan से माफी मांगते हुए KRK ने कहा, अब मैं 'पठान' को सपोर्ट करूंगा

सुबह से कमाल आर खान यानि केआरके के ट्वीट्स काफी चर्चा में हैं। उन्होने आज सलमान खान, करण जौहर और शाहरुख खान से माफी मांगी है। सभी जानते हैं स्वघोषित फिल्म क्रिटिक केआरके अपने ट्वीट्स के माध्यम से किस तरह की बातें करते हैं और उनके ट्वीट्स सामने आकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। शाहरुख खान के लिए उन्होने जो ट्वीट किया था वो तेजी से वायरल हो रहा है।
उनका कहना है कि वो शाहरुख खान से माफी मांग रहे हैं और पठान को सपोर्ट करने वाले हैं। केआरके ने लिखा, ''मशहूर कहावत है कि अपना मारेगा तो छाँव में डालेगा और ग़ैर मारेगा तो धूप में डालेगा! अब समझ आई! भाई जान @iamsrk. अगर मैंने आपको किसी भी तरह से चोट पहुंचाई है तो मुझे वास्तव में खेद है। अब #पठान को मेरा पूरा समर्थन! शुभकामनाएं।'' केआरके के इस ट्वीट के बाद लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।
यूजर्स ने क्या कहा ?
यूजर्स लगातार केआरके को ट्रोल कर रहे हैं और एक ने लिखा है, कमजर्फ। इसके अलावा एक यूजर ने मजाक बनाते हुए कहा कि ''कोई बता सकता है कि हिंदी में ये क्या लिखा है।'' एक यूजर का कहना था कि, ''तु तो बड़ा पलटुराम निकला. तु बिल्कुल भरोसे के लायक़ नहीं हैं।'' एक यूजर का कहना था कि ''आपकी तारीफ है, जब जागो तभी सवेरा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
कल सलमान खान से भी केआरके ने मांगी थी माफी-
सलमान खान को लेकर केआरके ने लिखा था, ''मैं सभी मीडिया पीपीएल को सूचित करना चाहता हूं कि मेरी गिरफ्तारी के पीछे सलमान खान का हाथ नहीं था जैसा मैंने सोचा था। पीछे से कोई और खेल कर गया। भाई जान @BeingSalmanKhan. मुझे आपको गलत समझने के लिए वास्तव में खेद है। और अगर मैंने आपको किसी भी तरह से ठेस पहुंचाई हो तो मैं माफी मांगता हूं। मैं स्वेच्छा से आपकी फिल्मों की समीक्षा नहीं करने का फैसला करता हूं।''
शाहरुख खान इस वक्त अपनी फिल्म पठान को लेकर काफी बिजी हैं और अगले साल एक बड़ा धमाका होने वाला है। साल की शुरुआत में ही शाहरुख खान की ये फिल्म रिलीज होगी और इसका फैंस को लंबे समय से इंतजार है। शाहरुख खान हाल ही में ब्रह्मास्त्र में एक कैमियो करते दिखे थे।


Click it and Unblock the Notifications











