Salman Khan से Krk ने मांगी माफी, बोले 'मेरी गिरफ्तारी के पीछे भाईजान का हाथ नहीं है'

salman khan, krk,

कमाल राशिद खान यानि केआरके अक्सर अपने ट्वीट्स और बयानों से विवादों का हिस्सा रहते हैं और कुछ समय पहले वो हवालात की हवा भी खाकर आए हैं। ऐेसे में कई तरह की बातें सामने आईं थीं और उनके समर्थक सवाल पूछ रहे थे कि आखिर किसकी वजह से वो अंदर गए थे। अब केआरके ने सलमान खान से माफी मांगी है और कहा है कि वो उनकी गिरफ्तारी के पीछे नहीं हैं। केआरके ने कहा कि वो सलमान खान को इसके लिए दोषी नहीं ठहराते हैं।

गौरतलब है कि सितंबर में कमाल को दुबई से लौटते समय मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। यह कथित तौर पर एक अभिनेत्री से यौन संबंध बनाने और जनवरी 2019 में शिकायतकर्ता का हाथ पकड़ने के लिए था। कमल ने अपनी रिहाई के बाद जोर देकर कहा था कि उसकी गिरफ्तारी के पीछे सलमान का हाथ है। हालांकि अब माफी मांग रहे हैं।

केआरके का ट्वीट-

मैं सभी मीडिया के लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि मेरी गिरफ्तारी के पीछे सलमान खान का हाथ नहीं था जैसा मैंने सोचा था। पीछे से कोई और खेल कर गया। भाई जान @BeingSalmanKhan. मुझे आपको गलत समझने के लिए वास्तव में खेद है। और अगर मैंने आपको किसी भी तरह से ठेस पहुंचाई हो तो मैं माफी मांगता हूं। मैं स्वेच्छा से आपकी फिल्मों की समीक्षा नहीं करने का फैसला करता हूं।

करण जौहर के लिए किया ट्वीट-

बहुत से लोग अब भी सोचते हैं कि मेरी गिरफ्तारी के पीछे करण जौहर का हाथ था। और मैं फिर कहता हूं कि करण जौहर का मेरी गिरफ्तारी से कोई लेना-देना नहीं है. धन्यवाद।

सलमान खान से विवाद-

सभी जानते हैं कि फिल्म के रिव्यू के दौरान केआरके के द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई थी और सलमान खान ने इसके बाद कानूनी एक्शन लिया था। बता दें कि केआरके ने इसके बाद माफी भी मागी थी। केआरके का ना सिर्फ सलमान खान बल्कि कई सितारों के साथ विवादों भरा नाता रहा है।

फिल्मों में रिव्यू करने के नाम पर वो इस तरह की बातें बोल जाते हैं जो कि विवादित होती हैं। सलमान खान ने इस पर एक्शन लिया था और इसके बाद केआरके ने फैसला किया था कि वो उनकी फिल्मों कै रिव्यू नहीं करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X