इस तारीख को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं कृतिका कामरा और गौरव कपूर, नहीं लेंगे 7 फेरे, करेंगे ये काम

एक्ट्रेस कृतिका कामरा और क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर लंबे समय से अटकने लगी हुई थीं। शादी की डेट कंफर्म नहीं हो पा रही थीं, लेकिन अब दोनों की वेडिंग डेट फिक्स हो चुकी है। बता दें कि दोनों 11 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों ने शोर शराबे और लग्जरी शादी की जगह एक दम सिंपल तरीके से शादी करने का फैसला चुना है।

Kritika Kamra

शादी के अगले दिन होगा ग्रैंड रिसेप्शन

बताया जा रहा है कि दोनों घर पर ही निजी साइनिंग सेरेमनी में आधिकारिक रूप से शादी करेंगे। दोनों की शादी बेहद ही सादगी से होगी जिसमें केवल घर के लोग ही शामिल होंगे। शादी के बाद दोनों ने रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन किया है। जो कि 12 मार्च को किया जाएगा। इस खास मौके पर कई टीवी और बॉलीवुड के स्टार्स और कई क्रिकेटर्स शामिल होंगे।

बेहद सादगी से करना चाहते हैं शादी

कपल के करीबी सूत्र ने जानकारी दी कि दोनों का यह मानना है कि वह दिखावे की शादी करने की जगह एक ऐसी शादी करें जिसमें ढेर सारी यादें हों। ऐसे पल जिसे आप जी सकें। वह परंपराओं का सम्मान करते हैं। इसीलिए वह अपने परिवार के साथ सादगी, अपनापन और अपनों की खुशियों के बीच इन खास पलों को शेयर करना चाहते हैं। 12 मार्च को मुंबई में पार्टी का आयोजन होगा। जिसके लिए खास तैयारियां चल रही हैं।

गौरव की है दूसरी शादी

आपको बता दें कि कृतिका से शादी से पहले गौरव कपूर किरत भट्टल के साथ शादी के बंधन में थे। दोनों की लव मैरिज थी। दोनों एक दूसरे से साल 2012 में मिले थे। साल 2014 में शादी की थी और साल 2021 में दोनों अलग हो गए थे। तलाक के कुछ समय बाद गौरव कृतिका को डेट करने लगे, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को 2025 में ऑफिशियल किया। वहीं अब दोनो शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: kritika kamra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X