..................... गाय माता को सामने देख ऐसा था कृति सैनन का रिएक्शन? Kriti Sanon's reaction after seeing Cow in front of her, You will laugh reading the funny comments! - Hindi Filmibeat

गाय माता को सामने देख ऐसा था कृति सैनन का रिएक्शन? मजेदार कमेंट्स पढ़कर हंस देंगे आप!

kriti sanon

कृति सैनन इस वक्त एक वीडियो को लेकर चर्चा में है जिसमें वो गाय माता को देखकर कुछ घबराती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल कृति सैनन जिम से वर्कआउट करके बाहर निकली थीँ। तभी कोई गाय माता को लेकर आ गया और उनको आशीर्वाद लेने की बात कहने लगा।

हालांकि कृति सैनन के रिएक्शन से पता चल रहा था कि वो काफी डर रही हैं। वो सहमी सहमी से वहां खड़ी रहीं और धीरे से आशीर्वाद लिया। इस वीडियो के सामने आते ही ये आग की तरह वायरल हो रहा है। इस दौरान लुक्स की बात करें तो कृति सैनन जिम वाले आउटफिट में थीं।

हमेशा की तरह वो काफी फिट लग रही थीं और बेहद हॉट लग रही थीँ। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''इतनी बड़ी एक्ट्रेस बन गई तो भी अंधविश्वासी ही रहेगी।'' एक ने लिखा, ''जय श्री राम।'' एक का कहना है, ''क्या बात है गाय माता।''

एक का कहना है, ''जिम में माता जी कहां से आ गई।'' इस तरह के कई कमेंट्स सामने आ रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही एक फिल्म में दिखाई देंगी। हांलाकि, फिल्म के टाइटल की अभी तक घोषणा नहीं की गई है।

वहीं, खबर है कि फिल्म इस साल अक्टूबर अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आखिरी बार कृति सैनन फिल्म गणपत में नजर आईं थीँ। इस फिल्म में कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ थे। धमाकेदार एक्शन से भरपूर ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।

लोगों को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके अलावा कृति सैनन आदिपुरुष में सीता के किरदार में दिखी थीं लेकिन लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था। फिलहाल देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Read more about: kriti sanon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X