Kriti Sanon की मां ने Adipurush विवाद को लेकर तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को पढ़ाया ऐसा पाठ?

kriti sanon, adipurush

प्रभास और कृति सैनन की फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद किस तरह से सामने आए हैं ये किसी से छिपा नहीं है और अब इस मामले में माता सीता का किरदार निभा रहीं कृति सैनन की मां भी बोल पड़ी हैं।

जी हां, कृति सैनन की मां गीता सैनन ने आदिपुरुष के विवादों पर चुप्पी तोड़ दी है और इस फिल्म के बचाव में कुछ ऐसा कह डाला है जो कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। "जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी। इसका अर्थ है कि अच्छी सोच और दृष्टि से देखो तो सृष्टि सुंदर ही दिखेगी।

भगवान राम ने ही हमें सिखाया है कि शबरी के बेर में उसका प्रेम देखो नकी ये कि वो झूठे थे... इंसान की गलतियों को नहीं उसकी भावना को समझो। जय श्री राम।" इसके बाद उनका पोस्ट काफी चर्चा में है और लोग अपनी रिएक्शन दे रहे हैं।

बता दें कि कृति सैनन की मां इसके पहले कभी किसी फिल्म के बारे में नहीं बोली हैं। आदिपुरुष को लेकर कई सारे विवाद सामने आए हैं और एक विवाद विभीषण की पत्नी वाले सीन को लेकर भी मचा हुआ है। जी हां, फिल्म में एक सीन है, जहां विभीषण की पत्नी को नहाकर कपड़े बदलते दिखाया गया है।

सोशल मीडिया पर इस सीन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें विभीषण की पत्नी सरमा कपड़े बदलती नज़र आ रही हैं। रामायण पर आधारित एक फिल्म में लोग इसे देखकर हैरान भी हैं और बहुत नाराज भी। हालांकि मेकर्स ने इस फिल्म के कुछ विवादित डायलॉग्स को बदल दिया है और अब इसको लेकर भी लोग बातें कर रहे है। हालांकि कुछ लोग अभी भी भड़के हुए हैं।

More from Filmibeat

Read more about: kriti sanon adipurush
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X