कृति सेनन की छोटी बहन बनने जा रही हैं दुल्हन, जानें क्या करते हैं नूपुर के होने वाले पति

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर चर्चाओं में रहती हैं। हाल में उनकी फिल्म तेरे इश्क में रिलीज हुई है। इसी के साथ ही वह अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। आए दिनों कृति सेनन को बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ देखा जाता है। कभी दोनों को विदेश में वेकेशन मनाते देखा जाता है तो कभी दोनों को पार्टियों में स्पॉट किया जाता है।
कृति सेनन के घर में बजेगी शहनाई
लोगों को लगने लगा था कि शायद दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इन दिनों बॉलीवुड में जल्दी शादी करने का ट्रेंड भी बना हुआ है। आलिया, कियारा और परिणीति ने भी जल्दी शादी की वहीं माना जा रहा था कि कृति सेनन भी जल्द अपने हाथों पर पति के नाम की मेहंदी लगवाएंगी। तो आपको बता दें कि एक खुशखबरी है कि कृति सेनन के घर शहनाइयां बजने जा रही हैं। घर में शादी की तैयारी हो रही है, लेकिन दुल्हनिया कृति सेनन नहीं है। जी हां, बता दें कि सेनन परिवार में शादी तो हो रही है, लेकिन कृति की नहीं उनकी छोटी बहन नूपुर सेनन की।
इस दिन होगी नूपुर की शादी
बता दें कि नूपुर अभी 30 साल की है और वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी राजस्थान में ट्रेडिशनल स्टाइल से की जाएगी। 8 जनवरी को नूपुर की मेहंदी होगी और 9 तारीख को शादी होगी।
क्या करते हैं नूपुर के होने वाले पति
आपको बता दें कि नूपुर एक सिंगर हैं वह अक्षय कुमार और बी प्राक के साथ गानों में नजर आ चुकी हैं। वहीं उनके होने वाले पति स्टेबिन की बात करें तो स्टेबिन पॉप सिंगर हैं। वह लाइव कॉन्सर्ट्स करते हैं। उन्होंने कई हिट गाने चन्ना वे, बारिश, इश्क तेरा जैसे गाने गाए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











