प्रभास की 'आदिपुरुष' से बड़ी खबर आई सामने, कृति सैनन निभाएंगी सीता का किरदार? ट्विटर पर ट्रेंड
कोरोना काल के बाद कई ऐसी फिल्में सामने आई हैं जिसका इंतजार लोग कर रहे हैं। उन्ही में से एक फिल्म सुपरस्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष। इस फिल्म को लेकर कई तरह की बातें आए दिन सामने आती रहती हैं और इस समय ट्विटर पर अभिनेत्री कृति सैनन ट्रेंड हो रही हैं। जी हां खबर आ रही है कि इस प्रभास की आदिपुरुष में अभिनेत्री कृति सैनन सीता के रोल में नजर आने वाली हैं।
जैसे ही ये खबर सामने आई है लोगों को उत्सुकता है कि इसका आधिकारिक ऐलान आखिर कब तक होगा। कृति को लेकर ट्वीट्स आ रहे हैं और लोग उनकी तस्वीर को सीता मां के साथ एडिट करके भी पोस्ट कर रहे हैं।

प्रभास की बात करें तो इस फिल्म राम का रोल बाहुबली एक्टर प्रभास निभा रहे हैं। फैंस के लिए सरप्राइजिंग ये है कि इस फिल्म में सैफ अली खान नजर आएंगे। वो भी नेगेटिव रोल में।
सैफ इस फिल्म में रावण की भूमिका निभाने वाले हैं। 'आदिपुरुष' एक पौराणिक कहानी पर आधारित होगी। जिसमें बुराई पर अच्छाई की जीत मैसेज को दिया जाएगा। इसमें प्रभास के कैरेक्टर को अच्छाई के प्रतीक के रूप में दिखाया जाएगा।
वह सियापति राम के रोल में नजर आने वाले हैं। प्रभास ने कुछ समय पहले फिल्म साहो से तगड़ा धमाका किया था। फिल्म बाहुबली के बाद वो पूरी दुनिया में पहचाने जाने वाले स्टार बन गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications