मुड़ गई टाइगर श्रॉफ की हीरोईन, गणपत में तगड़ा धमाका करती नजर आएंगी कृति सैनन
सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत को लेकर अब उस एक्ट्रेस का ऐलान हुआ है जिसका इंतजार काफी समय से था। हम बात कर रहे हैं इस फिल्म की लीडिंग लेडी की। इस फिल्म में टाइगर के साथ उनकी पहली हीरोईन कृति सैनन नजर आएंगी। इसका आधिकारिक ऐलान आज 10.40 बजे हुआ है और टाइगर श्रॉफ ने वीडियो टीजर पोस्ट किया है। बीते दिन टाइगर श्रॉफ ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था और कृति सैनन की एक तस्वीर साझा की थी,
जिसमें उनकी शक्ल नजर नहीं आ रही थी। हालांकि कुछ लोग का मानना था कि ये दिशा पटानी है, जबकि कुछ का मानना था कि वो कृति सैनन हैं। अब ये क्लियर हो गया है कि कृति सैनन फिल्म हीरोपंती के बाद फिर से टाइगर के साथ धमाका करेंगी। टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म का ऐलान होने के बाद से ही काफी चर्चा में है और ऐसा कहा जा रहा है कि वो इस फिल्म में काफी दमदार एक्शन करते दिखने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट
फिल्म की कहानी की बात करें तो एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया था कि टाइगर श्रॉफ फिल्म में अपने पिता की मौत का बदला लेते दिखाई देने वाले हैं।

पसंद किया गया
इस फिल्म को विकास बहल निर्देशित करने वाले हैं जो कि पहले भी इस तरह की शानदार फिल्में बना चुके हैं और उनको काफी पसंद किया गया है।

शानदार होगा
ये पहली बार होगा जब टाइगर श्रॉफ और विकास बहल किसी फिल्म का हिस्सा एक साथ बनने वाले हैं और ये देखना शानदार होगा।

बागी जैसी सीरीज
बता दें कि सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ इसके पहले बागी जैसी सीरीज में दमदार एक्शन करते नजर आ चुके हैं और इन फिल्मों ने उनके करियर को एक नई ऊंचाई दी है।

दमदार अंदाज
आप देखिए किस तरह से टाइगर ने कृति सैनन का ऐलान किया है। कृति सैनन के फैंस इस लुक को देखकर पागल हो गए हैं।
आमिर खान की बेटी इरा खान की तस्वीर वायरल, रुमर्ड बॉयफ्रेंड नुपूर के साथ फिर आईं नजर!


Click it and Unblock the Notifications