Bachchan Pandey- अक्षय कुमार की बच्चन पांडे में इस एक्ट्रेस की Entry- इंतजार हुआ खत्म!

सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे का लुक जबसे सामने आया है लोग इस बारे में काफी ज्यादा बातें कर रहे हैं। बता दें कि अक्षय कुमार इस फिल्म में एक साउथ इंडियन के किरदार में ऩजर आने वाले हैं जो कि इस पोस्टर से समझ आ गया था। इसके बाद चर्चा हो रही थी कि अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में कौन सी एक्ट्रेस नजर आने वाली है जिसको लेकर काफी बातें भी हुई थीं। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर फाइनली कृति सैनन का नाम सामने आया है और वो इस फिल्म में नजर आएंगीं।

फ्लोर पर आने की बात करें तो इस फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू हो सकती है। फिल्म को अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जा सकता है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियादवाला हैं।

kriti sanon, bachchan pandey, akshay kumar, कृति सैनन, बच्चन पांडे, अक्षय कुमार

बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' की टक्कर आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' से होगी। गौरतलब है कि अगर ये भिड़ंत होती है तो एक शानदार वीक आपको देखने को मिल सकता है।

आमिर खान काफी समय से किसी बड़े हिट की तलाश में है और उम्मीद है कि उनकी तलाश पूरी हो जाएगी। कृति सैनन की बात करें तो वो इस समय फिल्म हाउसफुल 4 को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने धमाका कर दिया था। बच्चन पांडे साउथ की फिल्म 'वीरम' की रीमेक होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X