..................... कृति सेनन अपनी आगामी फिल्मों में छह पूरी तरह से अलग जॉनर में आएंगी नजर, डिटेल रिपोर्टKriti Sanon will be seen in six completely different genres in her upcoming films Read here - Hindi Filmibeat

प्रभास की 'आदिपुरुष' से धुआंधार 'गणपत' के एक्शन तक, कृति सेनन का 6 बड़ी फिल्मों से धमाका, पूरी List

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के करियर का ग्राफ तेजी से ऊपर की तरफ जा रहा है। ऐसा कम ही मौका होता है जब किसी एक्ट्रेस के खाते में बैक टू बैक कई बड़ी करोड़ों की फिल्मों की लिस्ट तैयार हो। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि आने वाले साल में कृति सेनन सिनेमा के पर्दे पर छा जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

कम समय में कृति सेनन ने एक लंबी चढ़ान ली है जो उन्हें टॅाप की सबसे कमाऊ एक्ट्रेसेस की फेहरिस्त में पहुंचाने के लिए काफी है। कृति सेनन एक बार फिर से फिल्मों के पर्दे पर छाने के लिए तैयार हैं लेकिन इस बार उनकी फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है। कृति सेनन इस बार बैक टू बैक 6 बड़ी और धमाकेदार फिल्मों के जरिए पर्दे पर आ रही हैं।

Kriti Sanon

इसमें करोड़ों के बजट में बनने वाली भी कई फिल्में शामिल हैं। कृति सेनन पूरी तरह से सिनेमा पर राज करने के लिए तैयार हैं। तो चलिए बिना किसी इंतजार के आपको दिखाते हैं कृति सेनन की आगामी उन 6 फिल्मों की लिस्ट जो कि आने वाले साल की बहुप्रतिक्षित फिल्में भी हैं। जिनके नाम और डिटेल आपका इंतजार और बढ़ा देंगे।

माइथोलॉजी/ पीरियड ड्रामा- 'आदिपुरुष'

माइथोलॉजी/ पीरियड ड्रामा- 'आदिपुरुष'

ओम राउत के निर्देशन में बनी है, जिसमें प्रभास, कृति सनेन, सैफ अली खान और सनी सिंह महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस माइथोलॉजी ड्रामा फिल्म में वह सीता की भूमिका में नज़र आएंगी, एक ऐसा किरदार जिसे हर टॉप अभिनेत्री निभाने का सपना देखती है।

भेडिया

भेडिया

ये एक हॉरर कॉमेडी है, जो अमर कौशिक द्वारा निर्देशित है और इस फ़िल्म में वह वरुण धवन के साथ दिखाई देंगी। यह एक हॉरर कॉमेडी शैली में कृति का पहला अनुभव होगा।

एंटरटेनर

एंटरटेनर

फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित बच्चन पांडे में अक्षय कुमार और कृति सनेन की मजेदार जोड़ी हाउसफुल 4 के बाद एक बार फिर साजिद नाडियाडवाला की फिल्म में नज़र आएगी।

कंटेंट फिल्म- मिमी में सोलो लीड

कंटेंट फिल्म- मिमी में सोलो लीड

ये एक ड्रामा फिल्म है, जिसमें कृति बतौर सोलो लीड एक सरोगेट मदर की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी। इस फ़िल्म में पंकज त्रिपाठी भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं और लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित है।

गणपत

गणपत

येकृति की पहली आगामी एक्शन फिल्म है। फ़िल्म से कृति के किरदार जस्सी के पोस्टर ने उन्हें एक हॉट, ग्रंज लुक में बाइक पर मिट्टी से सना हुआ दिखाया गया था जो कि निश्चित रूप से अभिनेत्री के लिए पहला अनुभव है।

हम दो हमरे दो

हम दो हमरे दो

दिनेश विजान की अगली फिल्म हम दो हमरे दो' में कृति सेनन और राजकुमार राव की जोड़ी फिर से एक साथ नजर आने वाली है। यह फिल्म माता-पिता को गोद लेने वाले एक जोड़े के बारे में क्वर्की एंटरटेनर होगी। यह मजेदार कॉमेडी अभिषेक कैन द्वारा निर्देशित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X